ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के

Updated on 18-03-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया है। बिटकॉइन में 18 फीसदी तो इथेरियम में 27 फीसदी की तेजी आई है। वहीं दूसरी ओर सोना-चांदी में उल्टी धारा बहती हुई दिखाई दे रही है। वैश्विक तनाव में जहां सोना-चांदी की कीमतों में उछाल आता है तो इस युद्ध में दोनों धातुएं गिर रही हैं।

ईरान युद्ध के दौरान क्रिप्टोकरेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में भी तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार 27 फरवरी को क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 2.27 ट्रिलियन डॉलर था। आज बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे यह 2.55 ट्रिलियन डॉलर पर था। इन 19 दिनों में मार्केट कैप में 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

बिटकॉइन में कितना उछाल?

ईरान युद्ध ने बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की किस्मत बदल दी है। पिछले एक महीने में युद्ध से पहले यह करीब 63 हजार डॉलर पर कारोबार कर रहा था। अपने पीक से यह करीब आधा रह गया है। पिछले साल अक्टूबर में एक बिटकॉइन की कीमत करीब 1.25 लाख डॉलर हो गई थी, जो इसका उच्चतम स्तर है।
27 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद इसमें कुछ गिरावट आई। 28 फरवरी को एक बिटकॉइन की कीमत करीब 63 हजार डॉलर थी। लेकिन इसके बाद इसमें तेजी आई। आज बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे यह करीब 74,500 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में इस युद्ध के इन 19 दिनों में बिटकॉइन की कीमत में 18 फीसदी का उछाल आया है।

सोना-चांदी का क्या हाल?

युद्ध शुरू होने के बाद सोना-चांदी की कीमतें भी गिर गई हैं। हालांकि बीच-बीच में इसमें कुछ तेजी भी आई, लेकिन निवेशकों के चेहरे पर खुशी नहीं ला सकी। एमसीएक्स पर 27 फरवरी को अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,62,104 पर बंद हुई थी। आज बुधवार सुबह यह करीब 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,598 रुपये पर था। ऐसे में सोने में इन 19 दिनों में 4 फीसदी की गिरावट आई है।
इस गिरावट से चांदी भी नहीं बच पाई। एमसीएक्स पर 27 फरवरी को मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 2,82,644 रुपये पर बंद हुई थी। आज सुबह यह 2000 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 2,50,847 रुपये पर थी। ऐसे में चांदी में इन 19 दिनों में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.