अपने ही खिलाड़ी की होशियारी ने डुबोई पाकिस्तान की नैया, इस छोटी सी गलती ने एशिया कप से करवाया बाहर

Updated on 15-09-2023 01:54 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया है। दुनिया की सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी होने का दम भरने वाली पाकिस्तान टीम को सुपर 4 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका (PAK vs SL) से हार मिली। इससे पहले टीम को भारत ने भी हराया था। इस तरह पाकिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो गई। श्रीलंका ने मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर लक्ष्य हासिल किया। बारिश की वजह से यह मुकाबला 42-42 ओवर का खेला गया था।

37वें ओवर की गलती से हारा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम को मैच में आखिरी गेंद पर हार नहीं मिलती, लेकिन अपने ही खिलाड़ी की नौसिखिया हरकत ने टीम को टूर्नामेंट से बाहर करवा दिया। दरअसल 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर चरिथ असलंका स्ट्राइक पर थे। शाहीन अफरीदी की गेंद को उन्होंने पॉइंट पर खेला। वहां शादाब खान फील्डिंग कर रहे थे। बल्लेबाजी क्रीज से दूर भी नहीं गया था लेकिन शादाब ने गेंद उठाकर थ्रो कर दिया। बैकअप में कोई खिलाड़ी नहीं था और श्रीलंका के बल्लेबाज दो रन भाग गए। अंत में दो बार की एशिया कप विजेता पाकिस्तान को यही दो रन भारी पड़े और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

मैच में क्या क्या हुआ

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंदों पर 86 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस के आधार पर 42 ओवर में 252 रन का लक्ष्य मिला। टीम ने इसे मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। अब 17 सितंबर को खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से होगा। भारत ने एशिया कप को 7 और श्रीलंका ने 6 बार जीता है। श्रीलंका टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.