वो पारी जो कोहली को बनाती है विराट, रौद्र रूप देखकर कांप गई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Updated on 27-03-2023 07:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में ही मेलबर्न के मैदान पर विराट का तूफान आया था। टी20 के साथ ही टेस्ट और विराट में भी विराट ऐसी पारियां खेल चुके हैं। उनकी एक ऐसी ही पारी आई थी आज ही के दिन यानी 27 मार्च को। साल 2016 का था और भारतीय टीम के सामने टी20 वर्ल्ड कप में थी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती। सुपर-10 के इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचती और हारने वाली का सफर समाप्त हो जाता।

भारत को मिला था 161 का लक्ष्य

इस मुकाबले को देखने के लिए मोहाली का पीसीए स्टेडियम भरा हुआ था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा की शुरुआती साझेदारीके लिए 54 रन जोड़े। हालांकि रविंद्र जडेजा और युवराज सिंह की बॉलिंग ने ऑस्ट्रेलिया को 160 रन पर रोक लिया। अब बारी थी टीम इंडिया की। शिखर धवन और रोहित शर्मा खुलकर नहीं खेल पाए। रैना भी 10 रन बना सके और टीम का स्कोर 8वें ओवर में 3 विकेट पर 49 रन हो गया।

अकेले लड़े विराट कोहली

चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और युवराज सिंह (21) ने 45 रन जोड़े। युवी के आउट होने के बाद भारत को 6 ओवर में 67 रनों की जरूरत थी। भारत को हर ओवर में 11 रन चाहिए थे। विकेट पर रन बनाने आसान नहीं थे। कोहली का साथ देने आए महेंद्र सिंह धोनी। कप्तान और उपकप्तान ने चौकों-छक्कों की कमी को विकेट के बीच तेज दौड़ लगा-लगाकर पूरा किया। आखिरी तीन ओवर में भारत को 39 रन चाहिए थे। कोहली 40 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे थे।

18वें और 19वें ओवर में मारी 7 बाउंड्री

18वें ओवर में विराट कोहली ने जेम्स फॉकनर के खिलाफ 2 चौके और एक छक्का मारा, भारत ने इस ओवर में 19 रन बनाए। 19वें ओवर में नाथन कुल्टर नाइट को विराट ने 4 चौके मारे और इस ओवर में भारत को 16 रन मिले। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने चौका मारा और भारत 5 गेंद रहते ही मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। 51 गेंदों पर विराट के बल्ले से 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 82 रन निकले। इस मुकाबले में अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज 25 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.