ICC दे रही दो वेन्यू का ऑफर, बांग्लादेश नहीं तैयार, टी20 वर्ल्ड कप पर सस्पेंस बढ़ा, पढ़ें 5 पॉइंट्स

Updated on 12-01-2026 12:30 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन शुरू होने में करीब 3 सप्ताह का ही समय बचा है, लेकिन बांग्लादेश का भारत में आकर अपने मैच खेलने से इंकार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) के वेन्यू श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग खारिज करने के बावजूद बांग्लादेश ने इसे राष्ट्रीय अस्मिता का मुद्दा बताकर मामला और ज्यादा उलझा दिया है। इस विवाद में पाकिस्तान भी अपनी रोटियां सेंकने आ गया है और बांग्लादेश के मैच श्रीलंका के बजाय अपने यहां कराने का ऑफर दे दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को उसके मैच कोलकाता और मुंबई के बजाय दो अन्य वेन्यू पर कराने का ऑफर देने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार को इस मामले में फाइनल फैसला हो सकता है।

1. बीसीबी ने फिर से लिखा है आईसीसी को पत्र

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को फिर से पत्र लिखा है। इसमें अपनी टीम के सारे मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग को दोहराया गया है। भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के बीच बीसीबी ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता जताई है। साथ ही यह भी कहा है कि वह मौजूदा हालात में अपनी टीम को भारत भेजने के लिए तैयार नहीं है।

2. आईसीसी ने दिया है भारत में ही दो नए वेन्यू का ऑफर

आईसीसी ने बांग्लादेश की मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग को फिर से खारिज कर दिया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने साफ कहा है कि 7 फरवरी को शुरू हो रहे टूर्नामेंट से ठीक पहले मैचों को दूसरी जगह ले जाने में लॉजिस्टिकस से जुड़ी मुश्किलें हैं। आईसीसी ने श्रीलंका के बजाय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत में हो दो नए वेन्यू का ऑफर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने चेन्नई और केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने तिरुवनंतपुरम में बांग्लादेश के मैच कराने पर सहमति दी है।

3. बीसीबी पहले सरकार से लेगा हरी झंडी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फिलहाल भारत में किसी दूसरे वेन्यू पर मैच शिफ्ट करने को लेकर सहमति नहीं दी है। बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने सिलहट में मीडिया से कहा है कि उन्हें पहले अपनी सरकार से इजाजत लेनी होगी। इस्लाम ने कहा,'आप जानते हैं कि वर्ल्ड कप से जुड़े फैसले हम अकेले नहीं ले रहे हैं। हम सरकार के साथ बातचीत करेंगे और फिर फैसला लेंगे। तब तक हम अपनी मांग पर डटे हुए हैं।' दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सुरक्षा को लेकर भारत सरकार के साथ सीधी बातचीत कर सकती है। हालांकि अभी तक दोनों ही सरकार की तरफ से ऑफिशियली ऐसा कोई इशारा नहीं किया गया है।

4. चेन्नई में पहले से ही 7 मैच का आयोजन

चेन्नई के चेपक में पहले से ही टी20 वर्ल्ड कप के 7 मैच आयोजित हो रहे हैं, जिनमें सुपर-8 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच संभावित अहम मैच भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीएनसीए के अधिकारियों ने चेपक में 8 पिच होने के चलते अतिरिक्त मैच कराने में कोई दिक्कत नहीं होने की बात कही है। इसके बावजूद वहां मैच शिफ्ट करते समय यह देखने लायक होगा कि किसी मैच को वहां से कोलकाता या मुंबई शिफ्ट किया जाता है या नहीं।

5. पाकिस्तान ने जबरन अड़ा दी है टांग

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे इस विवाद का पाकिस्तान लाभ उठाने की कोशिश में है। पाकिस्तान ने जबरन टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी में घुसने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के विवादित चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के मैच श्रीलंका के बजाय अपने देश में कराने का प्रस्ताव ICC को दिया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी ने इस बारे में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से बात की है। हालांकि आईसीसी की तरफ से इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.