MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में पति को छिपा मिला मोबाइल, जिसमें बन रहा था पत्नी का कपड़े बदलते वीडियो

Updated on 20-12-2024 12:31 PM
भोपाल। मालवीय नगर स्थित एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन के चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं की रिकॉर्डिंग का मामला सामने में आया है। सेंटर का वार्ड बॉय चेंजिंग रूम की सीलिंग में अपना मोबाइल छुपाकर रखता था और वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर देता था।सेंटर में एमआरआई जांच के लिए पहुंची महिलाएं जब जांच से पहले गाउन पहनती थीं तो उनकी रिकार्डिंग कर ली जाती थी। वार्ड बॉय की इस करतूत का खुलासा गुरुवार को हुआ, जब एमआरआई की जांच के सेंटर पहुंची एक महिला के पति ने चेंजिंग रूम की सीलिंग में छुपे हुए मोबाइल को पकड़ लिया।

दंपती ने जब इसकी बात प्रबंधन को बताई तो वे गलती मानने और वार्ड बॉय की शिकायत करने की बजाए विवाद करने लगे, जिसके बाद भागकर पति-पत्नी ने अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की।

पुलिस ने चेंजिंग रूम को सील कर दिया है। साथ ही आरोपित वार्ड बॉय के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कब से चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बना रहा था। और इन वीडियो को कहां भेजता था।

तीन महीने से मेडी स्कैन में काम कर रहा है आरोपित

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि मेडी स्केन में कार्यरत वार्ड बॉय विशाल ठाकुर मूलत: उत्तरप्रदेश के अयोध्या का रहने वाला है। वह पिछले तीन वर्षों से भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में अपनी दीदी के घर रह रहा था। आरोपित तीन महीने से मेडी स्कैन में वार्ड बॉय का काम कर रहा था।

पति चेंजिंग रूम में सामान लेने गया तो हुआ खुलासा

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दंपती मेडी स्कैन सेंटर गए थे। यहां पत्नी की एमआरआई जांच की जानी थी। पत्नी ने चेंजिंग रूम में जाकर स्कैन के लिए गाउन पहन लिया था।

27 मिनट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी

परंतु वापस जाते समय वह कुछ सामान चेंजिंग रूम में ही भूल गई थीं, जिसके बाद उनके पति रूम में सामान लेने गए तो उनकी नजर सीलिंग में छुपे मोबाइल पर गई। उन्होंने मोबाइल निकाला तो उसमें वीडियो रिकार्डिंग चालू थी और 27 मिनट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी। पति ने प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.