हाई कोर्ट ने शासन से पूछा, निगम सीमा के बाहर भिक्षुओं के पुनर्वास को लेकर प्रस्तुत याचिका सुनवाई क्यों न करें

Updated on 27-07-2023 12:27 PM

 इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर पूछा है कि नगर निगम सीमा के बाहर भिक्षुओं के पुनर्वास की समस्या को लेकर प्रस्तुत याचिका को सुनवाई के लिए ग्राह्य क्यों न करें। शासन को दो सप्ताह में जवाब देना है। याचिका पर अगली सुनवाई अब चार सप्ताह बाद होगी।

हाई कोर्ट में प्रस्तुत इस जनहित याचिका में कहा है कि केंद्र सरकार ने भिक्षुओं के पुनर्वास के लिए योजना तैयार कर इसके क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया था। इंदौर कलेक्टर ने इस काम के लिए नगर निगम को अधिकृत कर दिया। इसका असर यह हुआ कि नगर निगम सीमा में तो भिक्षुओं के पुनर्वास का काम चल रहा है लेकिन निगम सीमा के बाहर जिले की तहसीलों में भिक्षुओं के पुनर्वास की योजना पर काम नहीं हो रहा है।

निगम सीमा के बाहर भिक्षुओं के पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं होने से तहसीलों और अन्य छोटे स्थानों पर भिक्षुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक तरफ तो नगर निगम अपनी सीमा में भिक्षुओं के पुनर्वास का इंतजाम कर उनकी संख्या नियंत्रित कर रहा है, दूसरी तरफ तहसील और अन्य छोटे स्थानों पर पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होने से भिक्षुओं की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर दिए।

पूर्व में भी प्रस्तुत हुई थी याचिका

भिक्षुओं के पुनर्वास को लेकर कुछ दिन पहले भी एक याचिका हाई कोर्ट में प्रस्तुत हुई थी। हालांकि सुनवाई के दौरान ही याचिकाकर्ता ने स्वयं ही उसे वापस ले लिया था। बुधवार को न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की युगलपीठ के समक्ष याचिका की सुनवाई हुई। मामले में अगली सुनवाई सितंबर के दूसरे सप्ताह में होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.