ऑस्ट्रेलिया में 'गाबा जीत' का हीरो हो गया था 'लापता', खूंखार बॉलिंग से ठोका T20 विश्व कप के लिए दावा

Updated on 30-11-2023 02:12 PM
नई दिल्ली: जनवरी, 2021 में ऑस्ट्रेलिया के मजबूत गढ़ गाबा ब्रिस्बेन में भारतीय टीम को खेलना था। टेस्ट सीरीज टीम में न भुवनेश्वर थे और न ही जसप्रीत बुमराह। अधिकतर बड़े खिलाड़ी या तो चोटिल थे या फिर नहीं खेल रहे थे। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में T20 की आग कहे जाने वाले तमिलनाडु के टी. नटराजन का नाम शामिल हुआ तो लगा बात बिगड़ जाएगी। भारत सीरीज गंवा देगा, क्योंकि गाबा में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हरा पाना नामुमकिन जैसा माना जाता है, लेकिन नटराज ने पहली पारी में 3 विकेट लेकर भारत ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया।

यह समय का चक्र ही है कि उस मैच में शतकवीर मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू वेड और जोश हेजलवुड को आउट करने वाले खब्बू गेंदबाज नटराजन के खाते में वही एक टेस्ट मैच है। यही नहीं, लंबे समय से वह टीम इंडिया से भी बाहर हैं, लेकिन अब लग रहा है कि वह वापसी कर सकते हैं। दरअसल, नटराजन ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दो मैचों में घातक गेंदबाजी की है।


उन्होंने बंगाल के खिलाफ 20 रन देकर 2 विकेट झटकने के बाद अब बड़ौदा के खिलाफ सिर्फ 38 रन देकर 4 विकेट झटके। शरद पवार क्रिकेट अकैडमी स्टेडियम में तमिलनाडु ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 162 रन बनाए तो लगा सूरमाओं से भरी बड़ौदा आसानी से जीत सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, क्योंकि तमिलनाडु के गेंदबाजों ने बड़ौदा को सिर्फ 124 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

नटराज ने निनाद को 4, मिथे पटेल को 8, शाश्वत रावत को 18 और अभिमन्यु सिंह राजपूत को 10 रनों पर आउट करते हुए पासा पलट दिया। 7 ओवरों में उन्होंने एक मेडन ओवर डाला, जबकि सिर्फ 38 रन खर्च किए। इस तरह तमिलनाडु 162 रन बनाने के बावजूद 38 रनों से जीतने में कामयाब रहा। नटराजन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 28 मार्च, 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेला था। उसके बाद वह लंबे समय तक चोटिल रहे और जब वापसी की तो उनका प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा कि कोई उन्हें नोटिस करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.