एम्स दिल्ली के अनुभव और विशेषज्ञता से स्वास्थ्य सेवा तंत्र होगा सशक्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 09-02-2025 12:36 PM
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञता का लाभ महत्वपूर्ण है। एम्स दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के अनुभव और विशेषज्ञता से निश्चित रूप से हमारे स्वास्थ्य सेवा तंत्र को नई दिशा मिलेगी। एम्स दिल्ली और एनएचएम मध्यप्रदेश की साझेदारी से साक्ष्य आधारित नीतियों, उन्नत तकनीकी हस्तक्षेपों और स्वास्थ्य कर्मियों के उन्नत प्रशिक्षण से स्वास्थ्य संकेतकों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सरकार हर माँ और नवजात शिशु को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने मातृ मृत्यु दर (एमएमआर), शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) और नवजात मृत्यु दर (एनएमआर) में कमी लाने के लिए एम्स नई दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। यह पहल प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एम्स दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में एनएचएम मिशन संचालक एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना और उप संचालक (शिशु स्वास्थ्य) डॉ. यादव ने एम्स दिल्ली के विषय विशेषज्ञों डॉ. रमेश अग्रवाल, डॉ. एम. जीवसंकऱ, डॉ. अनु सचदेवा, डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. अंकित वर्मा, डॉ. विवेक कुमार और डॉ. सत्य प्रकाश के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए साक्ष्य आधारित हस्तक्षेपों और नीति निर्धारण की संभावनाओं पर विचार किया गया। विशेषज्ञों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिये मार्गदर्शन दिया।

साझेदारी के अंतर्गत एनएचएम मध्यप्रदेश और एम्स दिल्ली लक्षित हस्तक्षेपों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और आधुनिक स्वास्थ्य समाधान लागू करने की दिशा में मिलकर कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है, साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य संकेतकों को भी सुदृढ़ करना है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण और तकनीकी सशक्तीकरण के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.