बंदे को दिल्‍ली से पटना जाना था, प्‍लेन उतरा उदयपुर में... IndiGo ने यह क्‍या गजब कर डाला!

Updated on 04-02-2023 05:28 PM
नई दिल्‍ली: आपने शेक्सपियर का मशहूर नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' देखा है? एक के बाद एक बेहद हास्‍यास्‍पद परिस्थितियां बनती चली जाती हैं... अफसार हुसैन के साथ 30 जनवरी को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर वही हुआ। उन्हें 'गंगा नगरी' पटना जाना था मगर उनकी फ्लाइट लैंड हुई 'झीलों की नगरी' उदयपुर में। दिल्ली से पटना की फ्लाइट बुक करने वाले अफसार को IndiGo ने उदयपुर पहुंचा दिया। उन्‍होंने जब एयरलाइंस को इन्फॉर्म किया तो IndiGo ने उसी दिन उन्‍हें वापस दिल्‍ली की फ्लाइट में बिठाया और फिर अगले दिन बिहार की राजधानी पहुंचाया। पूरी घटना पर डायरेक्टोरेट-जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने IndiGo से रिपोर्ट मांगी है। हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में, DGCA के एक सीनियर ऑफिशियल ने मामले की जांच के बाद 'उचित कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अफसार हुसैन दिल्‍ली से पटना के बजाय उदयपुर कैसे पहुंची, पूरा घटनाक्रम सुनेंगे तो आप भी कहेंगे, गजब है!
एक के बाद एक होती चली गईं गलतियां
अफसार हुसैन ने IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर पटना जाने वाली फ्लाइट 6E-214 का बोर्डिंग पास स्कैन किया। टाइम्‍स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, 'बोर्डिंग कोच के जरिए हो रही थी। वह सही गेट पर थे, कार्ड स्कैन करवाया और फिर टर्मिनल बिल्डिंग से निकलकर कोच पर बैठने चले गए तो उन्हें पटना वाले प्लेन तक ले जाने वाला था।' गड़बड़ियों की शुरुआत यहीं से हुई। हुसैन जिस कोच पर बैठे, वह उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-319 के यात्रियों के लिए था। 6E-319 के रैंप पर सब-रिटेंशन कर रहे शख्स (जिसे एयरलाइन स्टाफ पैसेंजर के बोर्डिंग कार्ड का एक हिस्सा रख लेता है) ने भी नहीं पकड़ा कि हुसैन गलत एयरक्राफ्ट पर हैं। यह प्रोसेस बेहद मेकेनिकल होता है और कोई चेक नहीं करता। अफसार हुसैन को उदयपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठने दिया गया।
हुसैन का पटना वाली फ्लाइट में जो सीट नंबर था, उदयपुर जा रहे प्लेन में उस सीट पर कोई यात्री नहीं था। नतीजा यह हुआ कि उनसे कोई पूछने भी नहीं आया कि वे यहां कैसे पहुंचे। 'बोर्डिंग कंप्लीट' होने की घोषणा से पहले क्रू सभी पैसेंजर्स की गिनती करता है, उसमें भी वे पकड़ नहीं सके कि फ्लाइट में एक व्यक्ति ज्यादा है।

अभी यह क्लियर नहीं कि IndiGo ने पटना वाली फ्लाइट से गायब हुसैन को खोजना शुरू किया था या नहीं। अफसार ने उस एयरक्राफ्ट के लिए बैगेज चेक-इन करवाया था, यह भी पता नहीं। ऊपर से तुर्रा यह कि हुसैन को भी यह समझ नहीं आया कि वह गलत विमान में बैठे हैं जबकि फ्लाइट के भीतर दूरी और फ्लाइंग टाइम से जुड़ी घोषणाएं की जाती हैं। हुसैन को कथित रूप से पटना के बजाय उदयपुर पहुंचने पर समझ आया कि क्‍या हुआ है। तब उन्‍होंने एयरलाइन को जानकारी दी।
घटना पर IndiGo ने क्या कहा?
एक बयान में IndiGo ने कहा, '6E319 दिल्‍ली-उदयपुर फ्लाइट में एक यात्री के साथ हुई घटना हमारी जानकारी में है। हम इस मामले को लेकर अधिकारियों के संपर्क में है। हमें यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.