मेक इन इंडिया की बढ़ती धमक... ऐपल के बाद ब्रिटेन की यह दिग्गज कंपनी भी भारत में बनाएगी फोन

Updated on 05-06-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: मेक इन इंडिया (Make in India) की धमक पर पूरी दुनिया में गूंजने लगी है। ऐपल (Apple) के बाद एक और दिग्गज कंपनी ने अपने स्मार्टफोन भारत में बनाने का फैसला लिया है। ब्रिटेन के कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग (Nothing) ने अपने आने वाले स्मार्टफोन फोन (2) को भारत में बनाने की घोषणा की है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पर्यावरण का काफी ध्यान रखा गया है। फोन (1) की तुलना में इसमें तीन गुना ज्यादा रिसाइकल्ड यानी बायो-बेस्ड पार्ट्स होंगे। इसकी अनबॉक्सिंग पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगी। इसके फाइनल एसेंबली प्लांट्स पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेंगे। साथ ही इसका फ्रेम 100 परसेंट रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम से बना होगा।

नथिंग इंडिया के वीपी और जीएम मनु शर्मा ने कहा कि कंपनी के स्मार्टफोन अपने आइकॉनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे डिजाइन्स के लिए हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेसेज और प्रीसिशन इंजीनियरिंग की जरूरत होती है। भारत के पास इसकी क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत में स्मार्टफोन बनाने का हमारा फैसला स्थानीय ग्राहकों और उनकी डिमांड के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि फोन (2) को भारत में बनाया जाएगा। एक यंग ब्रांड होने के नाते हमने हमेशा अर्थ-फर्स्ट अप्रोच को प्राथमिकता दी है।

क्या है इस फोन की खूबी

मनु शर्मा ने कहा कि फोन (2) दुनिया का सबसे ज्यादा सस्टेनेबल स्मार्टफोन है। यह फोन पिछले फोन के मुकाबले पांच किलो कम कार्बन फुटप्रिंट देगा जबकि फोन (1) की तुलना में इसकी बैटरी की क्षमता 200 एमएएच ज्यादा है और स्क्रीन भी 0.15 इंच बड़ी है। फोन (1) की तुलना में फोन (2) में तीन गुना ज्यादा रिसाइकल्ड पार्ट्स हैं। इसके नौ सर्किट बोर्ड्स में 100 फीसदी रिसाइकल्ड टिन, मैन सर्किट बोर्ड में 100 परसेंट रिसाइकल्ड कॉपर फॉइल और सभी 28 स्टील स्टैंपिग पार्ट्स में 90 परसेंट रिसाइकल्ड स्टील होगा। इसकी पैकेजिंग पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगी।

नथिंग ने भारत में चार कंज्यूमर टेक प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं और लगातार अपने कस्टमर सपोर्ट को बढ़ा रही है। देश में उसके 230 से अधिक अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर हैं। कंपनी की स्थापना 2020 में लंदन में हुई थी। कंपनी के फोन (1) को टाइम मैगजीन ने 2022 के बेस्ट इनोवेशंस में शामिल किया था। नथिंग के दो ऑडियो प्रॉडक्ट्स Ear (1) और Ear (stick) की दुनियाभर में 1,000,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। दिसंबर, 2022 में कंपनी ने लंदन में अपना पहला रिटेल स्टोर Nothing Store Soho खोला था। कंपनी में GV, EQT Ventures और C Ventures का निवेश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.