महान विव रिचर्ड्स का 51 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाई, मार्को यानसेन गुवाहाटी टेस्ट में नया इतिहास लिख दिया

Updated on 24-11-2025 02:29 PM
गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विस्फोटक बैटिंग की। वह 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। यानसेन आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनके बल्ले से 93 रनों की पारी निकली। 91 गेंदों की अपनी पारी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 6 चौके और 7 छक्के मारे। यह मुकाबला बारसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

विव रिचर्ड्स से आगे निकले यानसेन

मार्को यानसेन ने अपनी पारी के दौरान महान विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। वह भारत के खिलाफ भारत में आकर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड विव रिचर्ड्स के नाम था। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ने 1974 के दिल्ली टेस्ट में 192 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में 6 छक्के मारे थे। वहीं मार्को यानसेन के नाम 7 छक्के हो गए हैं।
भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां यानसेन अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम है। 2006 के लाहोर टेस्ट में अफरीदी ने भारत के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 7 छक्के निकले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.