सिंहस्थ के पहले शिप्रा घाट बनाने सरकार लगाएगी केविएट:नदी के दोनों ओर बनेंगे 29 किमी लंबे घाट

Updated on 07-08-2025 06:49 PM

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटी मोहन यादव सरकार शिप्रा के दोनों ओर बनाए जाने वाले 29 किमी लंबे घाट का काम शुरू कराने के बाद इसे तेजी से पूरा कराएगी। सरकार को आशंका है कि घाट निर्माण के दौरान विरोध हो सकता है, इसे देखते हुए सरकार जल संसाधन विभाग के जरिये हाईकोर्ट में केविएट दायर करने की तैयारी कर रही है, ताकि निर्माण के विरोध में कोर्ट जाने वालों के आवेदन पर कोर्ट एकतरफा फैसला न दे।

इसको लेकर जल संसाधन विभाग ने नमामि शिप्रे परियोजना क्रियान्वयन इकाई उज्जैन को पत्र लिखकर कहा है कि सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए शिप्रा नदी के दाएं और बाएं तट पर 29.215 किमी घाट का निर्माण किया जाना है। 778.91 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे घाट को लेकर 31 दिसम्बर 2024 पत्र लिखा गया था।

जल संसाधन विभाग के वृहद परियोजना मंडल ने इन घाटों के निर्माण को लेकर 8 मई 2025 को स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत टेंडर मंजूर कर दिया है। सरकार को आशंका है कि इस काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है और निर्माण कार्य के विरोध में कुछ लोग कोर्ट जा सकते हैं।

इंदौर हाईकोर्ट में दायर होगी केविएट

शिप्रा नदी के किनारे सरकार बिना किसी विवाद के निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में केविएट दायर करने जा रही है ताकि अगर कोई इसमें बाधा की स्थिति पैदा करना चाहे और कोर्ट जाए तो इसकी जानकारी परियोजना प्रशासक नमामि शिप्रे परियोजना क्रियान्वयन इकाई-2 जल संसाधन विभाग उज्जैन को मिले और विभाग तथा सरकार की ओर से इस पर जवाब दिया सके। ताकि कोर्ट सरकार का पक्ष सुनकर ही फैसला दे।

घाटों पर लगेंगे रामघाट जैसे रेड स्टोन

कान्ह और शिप्रा नदी पर बनाए जाने वाले घाटों पर पहले स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्टोन लगाकर घाट तैयार करने का निर्णय हुआ था, लेकिन बाद में यह तय किया है कि रामघाट के जैसे रेड स्टोन से घाट बनाए जाएंगे। इसलिए इसकी डीपीआर की शर्तों में बदलाव किया है। अन्य काम भी समय पर पूरे करने की तैयारी विभाग ने की है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रामघाट जैसे स्टोन का इस्तेमाल पूरे 29 किमी के घाट निर्माण में किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.