तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार की अध्यक्षता में सागर इंजीनियरिंग महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक हुई

Updated on 07-03-2024 12:10 PM

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय सागर के शासी निकाय (संचालक मंडल) की 22वीं बैठक हुई। प्रस्तावित कार्यसूची अनुरूप विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संस्था द्वारा किए गए लगभग 88 लाख रुपए के आकस्मिक व्यय एवं अन्य आवश्यक व्यय का अनुमोदन हुआ। संस्था में स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, फर्नीचर, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों में अनुशासन के लिये आचरण नियमों सहित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय के अकादमिक एवं शैक्षणिक वातावरण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं आकर्षण अनुरूप बेहतर बनाने को कहा। वर्तमान आवश्यकताओं के परिप्रेक्ष्य के अनुसरण में उद्योगों की आवश्यकता अनुरूप एवं नवाचार समावेशी रोजगारपरक कोर्स एवं पाठ्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन को लेकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें रोजगारपरक शिक्षा देना हमारा ध्येय है। शासी निकाय की अगली बैठक को लेकर विस्तृत पूर्व प्रस्ताव निर्धारण एवं बैठक संस्थान में ही कराए जाने को लेकर भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर सचिव तकनीकी शिक्षा श्री गौतम सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुराग त्रिवेदी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्रो. एस.सी. चौबे, डॉ. एस.के. भट्ट, प्रो. अनिल कुमार कोरी, डॉ. एच.के. मिश्रा एवं डॉ. एस.डी. शर्मा और सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.