घर में अकेली थी लड़की, तभी आ धमका दरिंदा, अब इंसाफ की गुहार लगा रहा पिता

Updated on 15-06-2023 07:18 PM
बक्सर: अभी एक गैंगरेप मामले की तफ्तीश चल ही रही है कि दूसरी घटना सामने आ गई। आजकल जिले में दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। चार दिन पहले राजपुर थाना क्षेत्र में शौच करने गई एक नाबालिग को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। अभी सारे अपराधी पकड़े भी नहीं गए, तभी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराने में जुटी है।

घर में घुसकर नाबालिग से रेप
पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इसी दौरान चकनी गांव निवासी राहुल कुमार यादव घर में घुसकर बेटी के साथ गंदा काम कर रहा था। उसी दौरान हम बाहर से आ गए, तब तक वो धमकी देते हुए भाग निकला। जिसके बाद पुत्री ने आप बीती सुनाई। आरोपी ने नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। हालांकि इसकी सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की ओर से चकनी गांव निवासी राहुल कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया है। एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एक मामला सुलझा नहीं, दूसरी घटना हो गई


हाल के दिनों में दुष्कर्म के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। आंकड़ों पर एक नजर डालें तो महिलाएं अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। जब भी एक कदम आगे की बात होती है, तभी ऐसी घटनाएं ये साबित कर देती हैं कि अभी हम बहुत पीछे हैं। इस तरह की घटनाओं ने कहीं ना कहीं लोगों के मन में सवाल जरूर खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.