लिव इन में रह रही युवती हुई प्रेग्नेंट तो ब्वॉयफ्रेंड ने छत से दिया धक्का, प्रेमिका को मौत से जूझता छोड़ हुआ फरार

Updated on 10-01-2023 06:42 PM
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लिव इन में रह रही प्रेमिका के प्रेग्नेंट होने का पता चलते ही ग्वालियर में प्रेमी ने दो मंजिला इमारत से धक्का देकर उसकी हत्या करने की कोशिश की है। इस घटना में युवती बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मुरार थाना पुलिस से एक युवती ने शिकायत की है कि वह अपने प्रेमी प्रदीप जाटव के साथ तीन साल से छह नंबर चौराहा स्थित एक फ्लैट में रह रही थी। शादी का झांसा देकर प्रदीप उससे लंबे वक्त से शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती जब भी प्रदीप से शादी की बात करती तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देता था।


दो दिन पहले युवती को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हो गई है। सुबह जब छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभी प्रदीप आ गया। उसने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर प्रदीप को बताई। प्रदीप ने पहले गर्भ गिराने की बात कही। जब वह नहीं मानी तो प्रदीप ने उससे गाली गलौज की और छत से धक्का दे दिया। युवती दो मंजिल नीचे सड़क पर आ गिरी। घटना में युवती बुरी तरह से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

युवती मूलतः घाटीगांव की रहने वाली है। युवती के पिता पेशे से मजदूर हैं और कम्पू थाना क्षेत्र स्थित गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित सरकारी मल्टी में रहते हैं। जबकि प्रदीप जाटव मूलतः हस्तिनापुर का रहने वाला है और मुरार में रहकर प्रॉपर्टी का काम करता है। तीन साल पहले युवती प्रदीप के सम्पर्क में आई थी। प्रदीप ने ही उसे प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों लिव इन में साथ रहने लगे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.