उतर गया हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत! रॉकेट बने अडानी ग्रुप के शेयर, गौतम अडानी ने सबको पीछे छोड़ा

Updated on 22-05-2023 09:17 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयरों में आज काफी तेजी देखी जा रही है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 17 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इसी तरह अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयरों में 10 फीसदी उछाल आई है। ग्रुप की बाकी आठ लिस्टेड कंपनियों में कम से कम पांच फीसदी तेजी आई है। इनमें अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अंबूजा सीमेंट्स (Adani Cements), एसीसी (ACC), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) शामिल हैं। इस तेजी के साथ ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैप एक बार फिर 10 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। अडानी-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट की समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में यह दिख रही है।


24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। एक महीने से अधिक समय तक आई इस गिरावट के कारण अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये घट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शेयरों की कीमतों में हेराफेरी के आरोपों की जांच में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के स्तर पर असफलता का निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है।

अडानी की रेकॉर्ड कमाई

सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों की काफी मांग रही। WealthMills Securities के क्रांति बाथिनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट ने इनवेस्टर्स को कॉन्फिडेंस दिया है। दूसरी ओर ग्रुप अपने नॉन-कोर एसेट्स को मॉनिटाइज करने की योजना बना रहा है और इसके लिए इनवेस्टर्स के साथ मीटिंग कर रहा है। इन सब कारणों से निवेशकों को भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि अडानी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को भारी तेजी देखने को मिली। इस तेजी से ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी उछाल आई। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ में आज 4.4 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 50.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें स्थान पर हैं।

सोमवार को कमाई के मामले में अडानी ने दुनिया के बाकी अमीरों को पीछे छोड़ दिया। दुनिया के सबसे बड़े रईस फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ में 1.9 अरब डॉलर, झोंग शैनशैन की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की तेजी आई। इतना ही नहीं अडानी के बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी (Vinod Adani) की नेटवर्थ में भी आज 1.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 87.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 14वें स्थान पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.