पुलिस रिमांड में भेजा गया सलमान को धमकी देने वाला धाकड़ राम ब‍िश्‍नोई, सामने आएगा सच!

Updated on 27-03-2023 08:46 PM
मुंबई की अदालत ने सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले धाकड़ राम बिश्‍नोई को पुलिस कस्‍टडी में भेज दिया है। सोमवार को धाकड़ राम को मुंबई की एक सेशंस अदालत के सामने पेश किया गया था। हफ्तेभर पहले एक्‍टर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके पर्सनल असिस्टेंट के पास मेल आया था, जिसमें उन्होंने एक्टर 'अगली बार झटका' देने की बात कही गई थी। बांद्रा पुलिस ने मामले में लंबी छानबीन के बाद धाकड़ राम बिश्‍नोई को रविवार को गिरफ्तार क‍िया था। अब मुंबई कोर्ट ने आरोपी धाकड़ राम को 3 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज द‍िया है। रिमांड में पुलिस अब आरोपी से पूछताछ तक सच उगलवाएगी।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, धाकड़ राम ब‍िश्‍नोई राजस्थान के जोधपुर जिले के लूनी का रहने वाला है। उसे राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया था और फिर मुंबुई पुलिस को सौंप दिया था। राजस्थान और मुंबई की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत आरोपी को अरेस्ट किया था। जोधपुर SHO ईश्वर चंद पारीक ने बताया था कि बांद्रा में शिकायत दर्ज कराने और जांच शुरू होने के बाद ये मालूम हुआ कि ईमेल जोधपुर से भेजा गया था।

सलमान खान की आने वाली फिल्म

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'किसा का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। ये मूवी 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयास और जस्सी गिल नजर आएंगे। इसमें सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'टाइगर 3' में भी दिखाई देंगे, जिसकी रिलीज डेट अभी साफ नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.