भयंकर बारिश से फाइनल का मजा किरकिरा, भीगते हुए लौटे फैंस, अब रिजर्व डे को चैंपियन का फैसला

Updated on 29-05-2023 11:04 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2023 के बीच फाइनल का मजा इंद्रदेव ने किरकिरा कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब खिताबी भिड़ंत रिजर्व डे यानी सोमवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समय से पहुंच गई थीं। बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंचने लगे थे कि बारिश शुरू हो गई। टॉस से ठीक पहले इंद्रदेव ने जो बरसना शुरू किया तो कुछ देर के लिए रुके, लेकिन फिर उससे भी तेज बारिश शुरू हुई। अंत में रात 11:15 बजे अंपायर्स ने मैच को सोमवार यानी रिजर्व डे तक टालने का फैसला किया।
अंबाती रायुडू ने लिया संन्यास
बारिश शुरू नहीं हुई थी इससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने ट्विटर पर एक ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि यह फाइनल उनका आखिरी मैच होगा। मुंबई और चेन्नई के लिए 5 बार ट्रॉफी जीती हो सकता है छठी ट्रॉफी भी आए। दूसरी ओर, माना जा रहा है कि CSK के कप्तान एमएस धोनी का भी यह आखिरी आईपीएल मैच होगा। हालांकि, इसका फैसला वह खुद ही करेंगे।
भीगते हुए निराश घर लौटे फैंस
भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम आए फैंस निराश हो गए। जैसे-जैसे समय बीतता गया फैंस घर का रुख करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में उनके बेबसी देखी जा सकती थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां एक लाख से अधिक फैंस फाइनल मैच देखने के लिए आने वाले थे, लेकिन टॉस से पहले शुरू हुई बारिश ने हजारों फैंस को घर से निकलने का मौका ही नहीं दिया।

टॉस से ठीक पहले शुरू हुई बारिश
टॉस से आधा घंटा पहले बारिश शुरू हो गई। मैदानकर्मियों ने तुरंत पिच पर दो अलग-अलग कवर डाले। इसके अलावा तेज गेंदबाजों के रनअप पर भी कवर डाले गए। इसके बाद बारिश तेज हो गई और बिजली भी कड़कने लगी जिससे मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शक कवर तलाशते नजर आए। मुख्य पिच के पास जहां कवर नहीं डला था, वहां पानी जमा हो गया। नतीजा यह निकला कि जब बारिश रुकी तब भी ग्राउंड्समैन को काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन दोबारा उससे भी तेज बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
रिजर्व डे भी हुई बारिश तो क्या होगा
नियमों के अनुसार आईपीएल फाइनल में बारिश आती है तो मैच अगले दिन खेला जाएगा। रिजर्व दिन पर भी बारिश आती है और खेल नहीं हो सकता है तो लीग चरण में शीर्ष रहने वाली टीम विजयी होगी। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस लीग चरण में शीर्ष पर थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.