विदेशियों ने तो खेल कर दिया था, लेकिन हम हैं तो क्या गम है! 70 हजारी सेंसेक्स के पीछे हम भारतीयों का दम

Updated on 12-12-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार रेकॉर्ड ऊंचाई पर है। स्टॉक मार्केट ने बीते सोमवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। शेयर बाजार की इस तेजी के पीछे भारतीयों का दम है। इसके चलते विदेशी निवेशकों का भी भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा बढ़ गया है। एक समय ऐसा था जब विदेशियों ने खेल कर दिया था। विदेशी निवेशकों ने इस साल अक्टूबर और नवंबर महीने में शेयर बाजार से जमकर पैसा निकाला था। इस साल 15 से 30 नवंबर के बीच विदेशी निवेशकों ने पांच सेक्टरों में सबसे ज्यादा बिकवाली की थी। इनमें पॉवर, एफएमसीजी, कंस्ट्रक्शन, मीडिया एंड एंटरटेंमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर शामिल हैं। विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर से नवंबर महीने के आखिर तक खूब शेयर बेचे और बाजार से अपना पैसा वापस निकाल लिया। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर महीने में 24,548 करोड़ रुपये और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजार से निकाले थे। इसका असर शेयर बाजार पर दिखा था।

इस वजह से बढ़ा भरोसा

शेयर बाजार में दिवाली से भारतीय निवेशकों ने जमकर खरीदारी शुरू की थी। इससे बाजार में तेजी आने पर विदेशी निवेशकों का भी भरोसा बढ़ा। विदेशी निवेशकों ने दिसंबर महीने की शुरुआत से दोबारा बाजार में निवेश करना शुरू किया। इस बीच तीन राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत और मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बाद विदेशी निवेशकों का भरोसा और बढ़ा। दिसंबर महीने के पहले छह कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजारों में 26,505 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विभिन्न फैक्टर्स के चलते भारतीय बाजार के लिए बने पॉजिटिव सेंटिमेंट के चलते एफपीआई का निवेश आगे भी जारी रह सकता है।

ऑल टाइम हाई पर बाजार

अमेरिका में रोजगार के दमदार आंकड़ों से अमेरिकी बाजार में तेजी का असर यह हुआ कि सोमवार को घरेलू बाजार फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया। कच्चे तेल की उछाल से कारोबार के दौरान Sensex 70 हजार के पार निकला और इसने 70,057 के स्तर को छुआ। वहीं, Nifty ने भी 21,026 का स्तर छुआ है। बैंक, आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी से Sensex सोमवार को 102 अंक की बढ़त के साथ 70,000 अंक के करीब बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 21,000 अंक के पास पहुंच गया है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 70,057.83 अंक तक गया था। बाद में, यह 102.93 अंक की तेजी के साथ 69,928.53 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी कारोबार के दौरान 21,026.10 अंक तक पहुंच गया था। अंत में यह 27.70 अंक की तेजी के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 20,997.10 अंक पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में बनी हुई है तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट 3.04 प्रतिशत मजबूत हुआ है। इसके अलावा नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में तेजी रही थी। स्पाइसजेट के शेयर में 10.24% चढ़कर 60.60 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने 63.69 रुपये का 52 वीक हाई भी बनाया था। कंपनी ने एनएसई पर लिस्ट होने का ऐलान किया है। इसके अलावा फंड रेजिंग के लिए बोर्ड मीटिंग भी करने वाला है। इन्हीं कारणों से इसके शेयरों में तेजी आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.