दो टीमों के बीच खेला गया था पहला वूमेंस एशिया कप

Updated on 01-10-2022 05:26 PM

वूमेंस एशिया कप 2022 का आगाज आज यानि 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश और थाइलैंड के बीच खेला जाएगा, वहीं टीम इंडिया भी अपने अभियान का आगाज आज ही श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपके लिए कुछ ऐसे फैक्टस लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। महिलाओं का एशिया कप सबसे पहले साल 2004 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक कुल 7 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है जिसमें 6 बार वूमेंस इन ब्लू खिताब जीतने में कामयाब रही है। वहीं पिछले एडिशन में बांग्लादेश ने 6 बार की चैंपियन भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। 2012 में इस टूर्नामेंट में चीन ने भी हिस्सा लिया था।

2004

क्या आप जानते हैं कि वूमेंस एशिया कप सबसे पहले सिर्फ दो ही टीमों के बीच खेला गया था? जी हां, भारत और श्रीलंका दो ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी और टीम इंडिया ने मेजबानों को 5-0 से धूल चटाई थी।

2005-06

दूसरे वूमेंस एशिया कप में पाकिस्तान ने भी हिस्सा लिया और इसका आयोजन कराची में हुआ था। फाइनल में भारत और श्रीलंका ने जगह बनाई थी, जहां एक और बार टीम इंडिया ने लंका को 97 रनों से हराकर खिताब जीता था। फाइनल में कप्तान मिताली राज ने 108 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

2006

वूमेंस एशिया कप का तीसरा संस्करण भी काफी हद तक पिछले साल जैसा ही रहा था। बस इस बार मेजबान देश भारत था। इस बार भी भारत के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका ने इसमें हिस्सा लिया था और फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से धूल चटाकर जीत की हैट्रिक लगाई ती।

2008

वूमेंस एशिया कप के चौथे संस्करण में हिस्सा लेने वाली चौथी टीम बांग्लादेश बनी। धीरे-धीरे अन्य देशों की रूचि भी महिला क्रिकेट में बढ़ने लगी थी। लेकिन एक चीज इस सीजन भी नहीं बदली थी, वो थी फाइनल में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत। भारत ने लगातार चौथी बार फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। इस बार टीम इंडिया ने 177 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.