देश में 2026 से दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Updated on 08-10-2022 05:33 PM

नई दिल्ली.
 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को अहमदाबाद के दौरे पर बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी. फिलहाल अभी इसको लेकर काम चल रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 199 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर मास्टर प्लान चल रहा है. इसके तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा.

वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में सभी रेलवे ट्रैक अभी भी जमीन पर हैं. ऐसे में मवेशियों की समस्या बनी रहती है. हालांकि, ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए ट्रेनों को डिजाइन किया जा रहा है. कल की घटना के बाद भी वंदे भारत ट्रेन को कुछ नहीं हुआ. आगे के हिस्से की हुई मरम्मत के बाद ट्रेन फिर शुरू हो गई है.

वापस पटरी पर लौटी वंदे भारत एक्सप्रेस
मुंबई से गांधीनगर जाने देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को अहमदाबाद के पहले बटवा और मणिनगर के बीच एक भैंस से टकरा गई थी. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन ट्रेन के आगे का हिस्सा टूट गया था. अब इस ट्रेन को पूरी तरह रिपेयर कर वापस पटरी पर उतार दिया गया है. यह हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ था. वंदे भारत एक्सप्रेस फिलहाल सिर्फ तीन रूटों पर चल रही है.

गुजरात में बनेगी 5G लैब
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गुजरात में 5G लैब का निर्माण किया जाएगा. वैष्णव आईटी और टेलीकॉम मंत्री भी हैं. हाल ही में उन्होंने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा था कि सरकार की देश में 5जी टेक्नोलॉजी से लैस 100 लैब्स स्थापित करने की योजना है. इनमें कम से कम 12 लैब्स छात्रों को ट्रेनिंग देने और अन्य लैब्स का उपयोग नए प्रयोगों के लिए किया जाएगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.