आईपीएल 2026 की पहली लड़ाई! प्रिंस यादव गुस्से में ट्रिस्टन स्टब्स से भिड़े, मैदान पर दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा

Updated on 02-04-2026 12:58 PM
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने हालांकि कमाल का प्रदर्शन किया और दो विकेट झटके। लेकिन एक समय ऐसे आया जब प्रिंस को गुस्सा आया और वे दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स से लड़ने पहुंच गए।

प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स में गर्मागर्मी

दिल्ली की पारी के पांचवें ओवर में माहौल तब गरमा गया जब लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ गए। पांचवीं गेंद डालने के बाद प्रिंस सीधा स्टब्स के पास जा पहुंचे और उन्हें घूरने लगे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने भी पीछे हटने के बजाय उन्हें कड़ा जवाब दिया। ऐसा लगा दोनों खिलाड़ी एक समय एक दूसरे से भिड़ जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि ये इस सीजन का पहला मौका है जब दो खिलाड़ी आमने-सामने आए हैं।

नहीं चल पाए लखनऊ के बल्लेबाज

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया। लखनऊ की टीम ने बल्लेबाजी में कुछ बेहद अजीबोगरीब फैसले लिए और पूरी टीम 18.4 ओवरों में महज 141 रनों पर सिमट गई। इकाना की पिच भले ही बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान न रही हो लेकिन लखनऊ का प्रदर्शन इतना फीका था कि इसके लिए कोई भी बहाना कम ही नजर आया

दिल्ली की शानदार गेंदबाजी

दिल्ली के गेंदबाजों ने घरेलू टीम को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। चोट के बाद वापसी कर रहे टी नटराजन ने 29 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने 31 रन देकर 2 शिकार किए। हालांकि, सबसे ज्यादा प्रभावित लुंगी एनगिडी ने किया जिन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। एनगिडी की एक गेंद तो इतनी शानदार थी कि उसे इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद का दावेदार माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.