जिंदा बेटी की फोटो पर पिता ने चढ़ाई माला, एक कदम से नाराज होकर परिवार बोला- हमारे लिए मर चुकी है!

Updated on 17-11-2024 11:39 AM
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता बेटी के भाग जाने और लव मैरिज से इतने नाराज हो गए कि उसे मृत घोषित कर दिया। यही नहीं पिता और परिवारजनों ने बेटी का क्रियाकर्म तक कर डाला और समाज को भोज भी दिया। 12 नवंबर को जब पुलिस लड़की को ढूंढकर लाई तो उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इस बात से आहत पिता ने बेटी के नाम की शोक पत्रिका छपवाकर ऐसा कदम उठाया।

मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के एक गांव में रहने वाले इस परिवार में 18 साल की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ दिया था। बेटी के इस कदम से दुखी परिवार ने उसे मृत मानते हुए सभी रस्में निभाईं। शनिवार को बेटी की गोरनी यानि क्रियाकर्म का कार्यक्रम भी रखा गया। इसमें धूप, पूजा और समाज भोज का आयोजन भी किया गया।

लड़की ने परिवार को ठुकराया


परिजनों ने बताया कि 12 नवंबर को पुलिस लड़की को ढूंढकर थाने ले आई थी। लड़के और लड़की दोनों के परिवारवालों को थाने बुलाया गया था। लड़की ने साफ तौर पर कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई थी। वह आगे भी उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने भी कानून का हवाला देते हुए लड़की को जाने की इजाजत दे दी।

परिवार ने हमेशा के लिए छोड़ने का लिया फैसला


बेटी के इस फैसले और पुलिस के इस कदम से नाराज परिवार ने बेटी को हमेशा के लिए त्यागने का फैसला किया। उन्होंने बेटी के नाम की शोक पत्रिका छपवाई और उसमें लिखा 'अत्यंत दुःख के साथ लिखने में आता है कि हमारी बेटी के 12 नवंबर को घर से भाग जाने पर गोरनी कार्यक्रम रखा गया है। यह शनिवार सुबह 9 बजे रहेगा।'

हमारे लिए मर चुकी है बेटी- परिजन


परिवार वालों ने बेटी की तस्वीर पर माला चढ़ाकर विधिवत अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बेटी के मामा, मासाजी और भाई ने बताया कि अब बेटी हमारे लिए मर चुकी है। उसकी गोरनी का कार्यक्रम रखकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया है। अब वह हमारे लिए जीवित नहीं है। लोग परिवार के इस कदम से हैरान हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.