बर्खास्त आरक्षक के पिता ने PM को लिखा पत्र:बोले- मेरा बेटा आत्माराम पारदी केस में गवाह, इसलिए उसे फंसाया गया

Updated on 19-12-2022 05:17 PM

जिले के बर्खास्त आरक्षक नीरज जोशी उर्फ टोनी के पिता ने आत्माराम केस के मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कुशवाह पर पुत्र को मानसिक रूप से त्रस्त कर नौकरी से बर्खास्त कराने और एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फसाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही जेल में बंद टोनी की सुरक्षा पर आशंका जाहिर कर खुद की सुरक्षा भी मांगी है।

टोनी के वृद्ध पिता कुलदीप जोशी ने पत्र में लिखा है कि "मेरा पुत्र नीरज जोशी धरनावदा थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 65/17 में गवाह है। मेरे पुत्र ने केस में जिस दिन गवाही दी उसी के बाद से केस के मुख्य आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह ने पुलिस विभाग में अपने प्रभाव से मेरे बेटे को मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया कि वह मानसिक दबाव में आकर गलतियां करे, मेरे बेटे ने सर्विस रायफल से हवाई फायरिंग भी मानसिक त्रासदी में आकर की थी जिस कारण उसे विभाग ने बर्खास्त कर दिया। इसके बाद रामवीर ने शालू पारदी पर दवाब बनाकर उससे भी मेरे बेटे के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। शालू पारदी ने बाद में शपथ पत्र देकर नीरज को निर्दोष बताया है। इस तरह मेरा बेटा एक होनहार और काबिल आरक्षक था जिसका जीवन रामवीर ने बर्बाद कर दिया।

उन्होंने बताया कि अभी मेरा पुत्र गुना जेल में बंद है। रामवीर ने मेरे बेटे को एनडीपीएस एक्ट में झूठा फंसा दिया है। उसे रामवीर और उसके साथी गुंडे उठा कर रूठियाई पुलिस चौकी लेकर गए थे, लेकिन वहां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का झूठा केस नहीं बनाया तो रामवीर मेरे लड़के को लेकर गुना आया और केंट थाना पुलिस से उस पर एनडीपीएस एक्ट का झूठा केस बनवा दिया। एनडीपीएस के केस में मेरे बेटे को पकड़ने का दावा कर रहे पुलिसवालों के मोबाइल टावर लोकेशन निकलवा ली जाए मेरे बेटे के मोबाइल की लोकेशन भी निकलवाई जाए और इस केस को लेकर थाने के रोजनामचा में दर्ज पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों की आमद रवानगी निकलवा कर उपस्थिति का मिलान करा लिया जाए तो इस झूठे केस का पर्दाफाश हो जाएगा। कुलदीप जोशी ने बताया कि मेरे बेटे को जेल में धमकाया जाता है कि वह आत्माराम के केस में रामवीर सिंह के खिलाफ दिए बयान से कोर्ट में पलट जाए वरना और बुरा अंजाम होगा।

उन्होंने लिखा है कि अधिकारी मेरे इस आवेदन को गंभीरता से लें। रामवीर ने मेरे बेटे का जीवन बर्बाद कर दिया है। मेरा बेटा गलत नहीं होने के बाद भी रामवीर के जाल में उलझ कर अपनी नौकरी गंवा बैठा और भ्रष्ट पुलिसवालों की वजह से रामवीर उसे झूठे केस में बंद कराए बैठा है। अखबारों से पता चला है कि आत्माराम के केस में मुख्य आरोपी रामवीर फरार है। आप समझ सकते हैं कि जो व्यक्ति एक आदमी को गोली मारकर गायब कर चुका हो वह कितना शातिर किस्म का अपराधी होगा, और कितना प्रभावी होगा कि सब कुछ पता होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नही करती, बल्कि सच्चे अपराधों में भी खात्मा लगा देती है, ऐसे शातिर अपराधी से मेरा बेटा लड़ भी नही सकता था।" उन्होंने गुजारिश की है कि उनके बेटे की जेल में सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। चूंकि ये आवेदन दिया है इसलिए उनकी व पत्नी की सुरक्षा भी की जाए। और इस आवेदन की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.