परिवार साथ आ रहा, अजित पवार के ऐलान से सियासी भूकंप, संजय राउत ने 'चाचा-भतीजे' के साथ अमित शाह को घेरा

Updated on 29-12-2025 12:34 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी समेत 29 नगर महापालिकाओं के लिए मंगलवार तक नामांकन किए जा सकेंगे। ठाकरे ब्रदर्स के बाद अब महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार ने ऐलान किया है कि परिवार एक साथ आ रहा है। अजित पवार की एनसीपी ने शरद गुट वाली एनसीपी के साथ पिंपरी चिंचवड़ में गठबंधन का ऐलान किया है। पिंपरी चिंचवड नगर निगम पर बीजेपी ने पिछली बार जीत दर्ज की थी। ऐसे में यहां पर मुकाबला एनसीपी (शरद-अजित) बनाम बीजेपी होगा। महाराष्ट्र की राजनीति में नए घटनाक्रम पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने निशाना साधा है। राउत ने कहा है कि अजित पवार को बीजेपी को जवाब देना होगा कि बीजेपी जिस शरद पवार से लड़ रही है। वह उनके साथ गठबंधन कर रहे हैं। राउत ने आगे कहा कि जवाब अमित शाह और शरद पवार को देना होगा। उनसे पूछिए।
अजित पवार ने क्या कुछ कहा?
बारामती में उद्योगपति गौतम अडानी की मौजूदगी में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के साथ मंच साझा किया था। इस कार्यक्रम के बाद रविवार शाम को अजित पवार ने ऐलान किया था कि परिवार एक साथ आ रहा है। अजित पवार ने PCMC (पिंपरी चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन) चुनावों के लिए शरद पवार गुट के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि जल्द ही सीट-बंटवारे पर समझौता होगा। एनसीपी के दो फाड़ होने और अजित पवार के बीजेपी के साथ जाकर डिप्टी सीएम बनने के बाद यह पहला मामला है। जब एनसीपी के दो खेमे एक साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। अजित पवार ने यह घोषणा पार्टी उम्मीदवारों के लिए तलवडे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की थी। उन्होंने कहा था कि पिंपरी चिंचवड़ में, एनसीपी घड़ी के चुनाव चिन्ह वाली पार्टी और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) तुरही के चुनाव चिन्ह वाली पार्टी नगर निगम चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी।महाराष्ट्र के हित में लेंगे बड़े फैसले
अजित पवार ने कहा था कि एक परिवार एक साथ आ रहा है क्योंकि बहुत से लोग ऐसा चाहते थे। उन्होंने कहा था कि हम एक किसान परिवार से आते हैं। खेती हमारी जाति है। महाराष्ट्र के बड़े हित में कुछ फैसले लेने होंगे। यह दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की पहली आधिकारिक घोषणा है, जबकि पुणे सहित अन्य नगर निगमों में गठबंधन के लिए बातचीत जारी है। रैली के दौरान, पवार ने वार्ड 12 के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की, जहां अविभाजित एनसीपी ने 2017 के चुनावों में सभी चार सीटें जीती थीं। उम्मीदवार पंकज भालेकर, शरद भालेकर, सीमा भालेकर और चारुलता सोनवणे हैं। गौरतलब हो कि अजीत पवार के नेतृत्व में पहले 1992 और 1999 के बीच कांग्रेस और फिर अविभाजित एनसीपी ने 1999 और 2017 के बीच पिंपरी चिंचवड़ पर शासन किया। बीजेपी ने 2017 में 128 सीटों में से 77 सीटें जीतकर नगर निकाय पर नियंत्रण कर लिया, जबकि एनसीपी दूसरे स्थान पर रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.