एलिमिनेटर तो जीत गए, लेकिन मुंबई इंडियंस इस बात से घबराई होगी, रोहित से जुड़ा है मामला!

Updated on 25-05-2023 09:08 PM
मुंबई इंडियंस ने अपने लिए नॉक आउट लेवल का पहला पड़ाव पार कर लिया है। 5 बार की चैंपियन ने आईपीएल-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए क्वॉलिफायर-2 में एंट्री मारी। अब उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा, जो 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई इस जीत से गदगद होगी, लेकिन कुछ ऐसी बातें भी हैं, जो उसे तकलीफ दे रही होंगी।

एलिमिनेटर में सिर्फ 11 रन बनाकर हुए आउट

रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ 10 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। इस सीजन में उनका प्रदर्शन उनके कद के बराबर नहीं रहा है। हालांकि, कुछ मैचों में जरूर उन्होंने शानदार बैटिंग की है। बावजूद इसके मुंबई थोड़ी परेशान होगी।

क्वॉलिफायर, एलिमिनेटर्स और सेमीफाइल्स में प्रदर्शन बेहद खराब

इसकी वजह रोहित शर्मा का क्वॉलिफायर, एलिमिनेटर्स और सेमीफाइल्स (फाइनल को छोड़कर) में प्रदर्शन है। अगर पारियों के लिहाज से देखा जाए तो उन्होंने 5*, 2, 0, 13, 14, 8, 2, 20, 19, 1, 26, 4, 0, 11 रनों की पारियां खेली हैं। ओवरऑल 14 मैचों में 125 रन हैं, जबकि औसत 9.61 और स्ट्राइकरेट 88.02 का है। यह किसी भी लिहाज से मुंबई के लिए पॉजिटिव साइन नहीं है।

गुजरात के खिलाफ होगी परीक्षा

इसमें कोई शक नहीं कि फाइनल में पहुंच चुकी चेन्नई के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन गुजरात के खिलाफ क्वॉलिफायर में मैच का रिजल्ट काफी कुछ उनके प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या उनके साथ लंबे समय से खेले हैं तो उनकी कमियों को जानते हैं। गुजरात के पास राशिद खान और नूर अहमद के रूप में दो धांसू लेग स्पिनर हैं।

ऐसा है आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित ने इस सीजन में 15 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 21.60 की औसत से 324 रन हैं, जबकि दो हाफ सेंचुरी जड़ी है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.