इजरायल-हमास युद्ध का दिखने लगा असर, तेल से लेकर सोने-चांदी की कीमत में तेजी, कमजोर हो रहा बाजार

Updated on 19-10-2023 03:04 PM
मुंबई: ब्रेंट क्रूड में 3.36 प्रतिशत की उछाल के साथ 92.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से बाजार पर भारी दबाव देखा गया। गाजा अस्पताल पर हुए हमले के बाद जियो-पॉलिटिकल टेंशन से स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। ग्लोबल बाजारों के कमजोर रुख से बैंक, फाइनेंशल और एनर्जी शेयरों में बिकवाली के दबाव में Sensex 551.07 अंक गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 585.99 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर 65,842.10 अंक तक आ गया था। Nifty भी 140.40 अंक यानी 0.71 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,671.10 अंक पर आ गया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा घरेलू एवं वित्तीय कंपनियों के दूसरी तिमाही के निराशाजनक प्रदर्शन का भी बाजार पर असर हो सकता है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए। रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च हेड अजित मिश्रा ने कहा, 'बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में कमजोरी आने के साथ रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी में भी गिरावट रहने से आगे और नरमी के संकेत मिल रहे हैं।' व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.85 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एनर्जी सेक्टर के इंडेक्स में 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही। त निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये की लिवाली की।

सोना हुआ महंगा

पश्चिम एशिया में अशांति बढ़ने के बाद सेफ असेट की मांग तेज होने और गाजा में एक घातक विस्फोट के बाद राजनयिक समाधान की उम्मीद कम होने से कॉमेक्स सोना चार सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि Ṅजियो-पॉिलटिकल टेंशन बढ़ने, क्रूड की कीमतें बढ़ने और फेस्टिव डिमांड बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 500 रुपये से ज्यादा तेजी दिखाई दी। सिल्वर में भी एक हजार रुपये से ज्यादा की रैली दिखाई दी। चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये के ऊपर और सोने के वायदा भाव 59,600 रुपये के करीब कारोबार करते दिखााई दिए।

HDFC Securities के अनुसार मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। HDFC Securities के कमोडिटी चीफ एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, 'विदेशी बाजार में सकारात्मक रुख के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल आया।' चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये की उछाल के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। ग्लोबल बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,937 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.