90 लाख की लग्‍जरी कार ले उड़ा व्‍यापारी का ड्राइवर, GPS से ट्रैक कर पकड़ा

Updated on 19-03-2025 12:27 PM
इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र से कारोबारी का चालक 90 लाख रुपये कीमती लग्जरी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जीपीएस से लोकेशन ट्रैस कर आरोपी चालक को पकड़ लिया है। आरोपी कार बेचने की फिराक में था।
  • पुलिस के मुताबिक शुभ-लाभ रेसिडेंसी(खजराना) निवासी राकेश अग्रवाल ने चालक दुर्गेश तंवर निवासी न्यू हरसूद खंडवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
  • राकेश के मुताबिक चालक सोमवार को कार(एमपी 09जेडजेड 099) लेकर गायब हो गया। राकेश ने उसको कॉल लगाया लेकिन मोबाइल बंद मिला।
  • उसे शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन निकाली।
  • कार में जीपीएस लगा हुआ था। पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर आरोपित इटारसी रोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

रिक्शा चालक ने फांसी लगाई

चंदननगर थाना क्षेत्र में रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक सिरपुर निवासी 32 वर्षीय शुभम पुत्र कमल ने फांसी लगाई है।शुभम की पत्नी मायके गई है। मंगलवार सुबह सो कर नहीं उठने पर स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।

खड़े ट्रक से दो ट्रक टकराए,एक चालक की मौत

  • तेजाजी नगर ब्रिज पर ट्रक में भिड़ंत हो गई। एक चालक की हादसे में मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। हादसा खराब स्थिति में खड़े ट्रक के कारण हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
  • शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार रात का है। तेजाजी नगर ब्रिज पर कनाड़िया से राऊ की ओर जा रहा ट्रक अचानक खराब हो गया।
  • चालक ने उसे यथा स्थिति में छोड़ दिया। पीछे से तेज रफ्तार में आया ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया। उसकै कैबिन दब गया। पीछे से दूसरा ट्रक आया और वह भी टकरा गया।
  • दोनों के चालक कैबिन में दब गए। पुलिस मौके पर पहुंची और कैबिन में दबे चालकों को निकाला। घायलों को अस्पताल भिजवाया।
  • एक ट्रक के चालक देवीसिंह पुत्र भागचंद निवासी बैरसिया भोपाल की मौत हो गई। शारदा एलोपन और मोहम्मद फारुख का उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से तीनों ट्रकों को हटवाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.