बैगा बहुल गांवों में गहराया पेयजल संकट, आदिवासी विकास परिषद ने सौंपा ज्ञापन

Updated on 07-02-2026 02:26 PM
कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के गांवों में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग ने आदिम जाति कल्याण विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष कामू बैगा द्वारा सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग कबीरधाम को सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि बोड़ला विकासखंड के कई बैगा बहुल गांवों में सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।परिषद के प्रतिनिधियों ने हाल ही में ग्राम सरोधा, दादर, हडही और सवरू का दौरा किया, जहां यह सामने आया कि बड़ी संख्या में बैगा परिवारों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गर्मी के मौसम से पहले ही हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
 छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद ने प्रशासन से हैंडपंपों की मरम्मत, नए जल स्रोतों की व्यवस्था और स्थायी पेयजल समाधान शीघ्र सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में जिला कलेक्टर कबीरधाम को भी अवगत कराया गया है। परिषद को उम्मीद है कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर जल्द ठोस कदम उठाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र धुर्वे, युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष मोहित कुमार धुर्वे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.