'कैप्टन मिलर' में बागी बने धनुष का खूंखार अवतार, बर्थडे पर की नई फिल्म D51 का भी ऐलान

Updated on 28-07-2023 03:17 PM

साउथ फिल्मों के स्टार धनुष का 28 जुलाई को 40वां बर्थडे है, और इस मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म 'कैप्टन मिलर' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में धनुष अपने करियर के अबतक के सबसे अलग लुक और किरदार में नजर आएंगे। इसकी झलक टीजर में भी देखने को मिली है। पिछले काफी समय से फैन्स को धनुष लंबे बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे थे। ऐसा क्यों था, यह 'कैप्टन मिलर' का टीजर रिलीज होने के बाद पता चल गया है।


Captain Miller आजादी से पहले के वक्त की कहानी बताती है। यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, जिसमें Dhanush कैप्टन मिलर नाम का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन उसके नाम के साथ कैप्टन क्यों और कैसे जुड़ता है और वह क्यों ब्रिटिश आर्मी की नजरों में अपराधी बन जाता है? यह 'कैप्टन मिलर' देखने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो टीजर ने गर्दा उड़ा रखा है। फैन्स को धनुष का यह अवतार खूब पसंद आ रहा है और वो 'कैप्टन मिलर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
'कैप्टन मिलर' क्यों बना अपराधी? क्या है टीजर में?
'कैप्टन मिलर' के टीजर की शुरुआत गोलियों की आवाज और एक वांटेड पोस्टर से शुरू होती है, जोकि मिलर यानी धनुष का है। मिलर बागियों की तरह बीहड़ में अपने टीम के लोगों के साथ रहता है। ब्रिटिश आर्मी ने उसे ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। पर ऐसा क्यों? मिलर कैप्टन है, फिर भी उसे अपराधी घोषित क्यों किया गया है? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए 15 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। उस दिन यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। इसे अरुण माथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है। टीजर फैन्स के लिए एकदम विजुअल ट्रीट है। धनुष इसमें खूब सारा एक्शन करते नजर आएंगे।
 
धनुष ने 40वें बर्थडे पर अनाउंस की नई फिल्म
'कैप्टन मिलर' के अलावा धनुष ने अपने 40वें बर्थडे पर नई फिल्म की घोषणा भी की है। धनुष अब डायरेक्टर शेखर कमुला की फिल्म में काम करेंगे। यह एक्टर के करियर की 51वीं फिल्म होगी। मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि यह एक बड़े स्केल वाली मूवी होगी। इस विभिन्न भाषाओं में बनाया जाएगा। मेकर्स ने कॉनसेप्ट प्लॉट भी रिलीज किया है।
 
हालांकि कहानी और बाकी कलाकारों की कास्टिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। फिलहाल फिल्म का नाम D51 है और इसे सुनील नारंग व पुष्कर राम मोहन राव डायरेक्ट प्रोड्यूस करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.