लोकसभा चुनाव से पहले भक्तों के लिए खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे

Updated on 26-10-2022 05:47 PM
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के खुलने का इंतजार राम भक्त बेसब्री से कर रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन इसके गर्भगृह में राम लला की मूर्ति की स्थापना के बाद जनवरी 2024 में मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मंदिर भूकंप प्रतिरोधी है। इसके 1,000 से अधिक वर्षों तक चलने के लिए पर्याप्त प्रबंध किया गया है।

राम मंदिर के निर्माण में 392 खंभों और 12 दरवाजों लगाए जा रहे हैं। बिना लोहे की छड़ों का इसके निर्माण किया जा रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि पत्थरों को जोड़ने के लिए लोहे के बजाय तांबे के चिप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।


मुख्य मंदिर 350x250 फीट में फैला होगा। चंपत राय ने कहा कि पीएम मोदी के सुझाव पर मंदिर के खुलने के बाद उसके आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों के आने-जाने के असर का आकलन करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण 1800 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई है।


गर्भगृह में 160 खंभे होंगे। पहली मंजिल में कुल 82 खंभे होंगे। कुल मिलाकर संरचना में सागौन की लकड़ी से बने 12 प्रवेश द्वार होंगे। इस मंदिर में एक राजसी मुख्य प्रवेश द्वार होगा, जिसे 'सिंह द्वार' के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा पहली मंजिल पर 'नृत्य', 'रंग' और 'गूढ़' मंडप होगा।

2.7 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मंदिर के निर्माण में राजस्थान से लाए गए ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक जगदीश अपाले ने कहा कि गर्भगृह का निर्माण इस तरह किया गया है कि राम नवमी पर सूर्य की किरणें राम लला की प्रतिमा पर पड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.