फिरंगियों के देश में भारतीय कंपनियों का बढ़ रहा दबदबा, रेवेन्यू में आई इतनी तेजी कि दंग रह गए अंग्रेज!

Updated on 21-06-2025 04:16 PM
नई दिल्ली: फिरंगियों के देश यानी यूके में भारतीय कंपनियों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। यहां भारतीय कंपनियों की संख्या में रेकॉर्ड तेजी आई है। सिर्फ संख्या में तेजी ही नहीं, बल्कि रेवेन्यू भी बढ़ गया है। दरअसल, ग्लोबल फाइनेंशियल एडवाइजरी फर्म ग्रांट थॉर्नटन और उद्योग संगठन CII (Confederation of Indian Industry) ने मिलकर एक विश्लेषण किया है। इसे 'इंडिया मीट्स ब्रिटेन ट्रैकर' नाम दिया गया है। इसमें भारतीय बिजनेस के बारे में जानकारी दी गई है।

विश्लेषण के अनुसार, ब्रिटेन में काम कर रही भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 23% की वृद्धि हुई है। इस साल यह संख्या 1197 तक पहुंच गई है। यह सालाना वृद्धि की सबसे तेज गति है। साथ ही ब्रिटेन में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों का संयुक्त राजस्व साल 2024 में 68.09 अरब पाउंड (करीब 7932 अरब रुपये) से बढ़कर 72.14 अरब पाउंड (करीब 8404 अरब रुपये) हो गया है।

केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

'इंडिया मीट्स ब्रिटेन ट्रैकर' के 12वें संस्करण को लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) में यूके-इंडिया वीक के दौरान वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूके बिजनेस एंड ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स ने लॉन्च किया।

एक लाख से ज्यादा को रोजगार

ये व्यवसाय पूरे यूके में 1.27 लाख लोगों को रोजगार देते हैं। पिछले साल 8000 से अधिक नए रोजगार जोड़े हैं। साल 2025 ट्रैकर कंपनियों ने 42% की औसत वृद्धि दर और 32.6 अरब पाउंड का संयुक्त कारोबार हासिल किया। इन फर्मों ने 67.3 मिलियन पाउंड का कॉर्पोरेशन टैक्स भी दिया और 56 हजार से अधिक नौकरियां पैदा कीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.