घरेलू क्रिकेट में अभी और दिखेगा स्टार पावर, कप्तान गिल के साथ ये धुरंधर भी खेलने उतरेंगे

Updated on 31-12-2025 12:38 PM
नई दिल्ली: रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के शुरुआती मैचों में हिस्सा लिया। विराट ने करीब 16 साल बाद टूर्नामेंट में कोई मैच खेला। रोहित ने 2018 के बाद पहली बार खेलने उतरे। बीसीसीआई ने सभी कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में कम से कम दो मैच खेलने को कहा है। 18 जनवरी तक विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। 8 जनवरी तक ग्रुप राउंड के मुकाबले होंगे और नए साल में कई और स्टार भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं।

गिल के अलावा राहुल और जडेजा भी खेलेंगे

भारतीय टीम को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। उससे पहले शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल भी विजय हजारे ट्रॉफी में उतरेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इन खिलाड़ियों ने अपने अनिवार्य घरेलू कमिटमेंट पूरे करने के लिए विजय हजारे के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में अपने स्टेट एसोसिएशन को बता दिया है। शुभमन गिल पंजाब, रविंद्र जडेजा सौराष्ट्र जबकि केएल राहुल कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

कौन कब मैदान पर दिख सकता है

टेस्ट और वनडे के कप्तान गिल से उम्मीद है कि वह पंजाब के लिए 3 और 6 जनवरी को होने वाले मैच खेलेंगे, जिसमें पंजाब का मुकाबला जयपुर में सिक्किम और गोवा से होगा। पंजाब शुरुआती तीन मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं रविंद्र जडेजा 6 और 8 जनवरी को सर्विसेज और गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच में नजर आ सकते हैं। केएल राहुल कौन सा मैच खेलेंगे यह स्थिति साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि 3 और 6 जनवरी को मैदान पर नजर आ सकते हैं।शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे मुकाबला नहीं खेला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में गर्दन चोट की वजह से वह नहीं खेल पाए थे। टी20 से उन्होंने मैदान पर वापसी की थी लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। सीरीज खत्म होने से पहले ही गिल के पैर में चोट लग गई। उन्हें भारतीय टी20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.