ट्विटर पर फुर्र हुआ कुत्ता और फिर आ बैठी चिड़िया, डॉजकॉइन लुढ़का, एलन मस्क ये क्या कर रहे?

Updated on 08-04-2023 07:46 PM
नई दिल्ली : ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के फैसले ऐसे पलटते हैं जैसे गिरगिट रंग बदलता है। कुछ दिन पहले ट्विटर ने अपने लोगो (Twitter Logo) से नीली चिड़िया को हटाकर शीबा इनु नस्ल का कुत्ता लगा लिया था। अब वापस ट्विटर के लोगो पर नीली चिड़िया (Blue Bird) वापस आ गई है। लेकिन जैसे ही ट्विटर के लोगो पर नीली चिड़िया आई, डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin) 9 फीसदी तक गिर गई। कुछ दिन पहले जब मस्क ने ट्विटर लोगो पर डॉजकॉइन वाला कुत्ता लगाया था, तब डॉजकॉइन सिर्फ 1 दिन में ही 30 फीसदी उछल गया था। जैसे ही लोगों को पता चला कि ट्विटर के लोगो पर कुत्ता आ गया है, वैसे ही लोग डॉजकॉइन खरीदने लगे थे। अब इस क्रिप्टो में गिरावट देखी जा रही है।

नीली चिड़िया आई तो लुढ़क गया डॉजकॉइन


ट्विटर के होम पेज पर शीबा इनु नस्ल के कुत्ते की जगह नीली चिड़िया वापस आते ही डॉजकॉइन को झटका लगा है। डॉजकॉइन के दाम शुक्रवार को 9 फीसदी तक गिर गए थे। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ। शुक्रवार रात डॉजकाइन 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ 6.74 रुपये पर था।

डॉजकॉइन को प्रमोट करते रहते हैं मस्क


टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क लंबे समय से डॉजकॉइन को प्रमोट करते रहे हैं। डॉज कॉइन को मेमेकॉइन भी कहा जाता है। उनके ट्वीट्स ने इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत को काफी प्रभावित किया है। एक महीने पहले मस्क ने अपने पालूत कत्ते की फोटो पोस्ट की थी। इसका नाम फ्लॉकी है। उन्होंने लिखा था कि यह ट्विटर का नया CEO है। उनके इस ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत काफी उछल गई थी। फ्लोकी भी शीबा इनु नस्ल का ही कुत्ता है। साल 2021 में पूरे साल मस्क ने 'डॉजकॉइन जनता की क्रिप्टो है' ऐसे स्लोगन्स के साथ इस क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट किया था। उन्होने खुद को डॉजफादर भी बताया था।

क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए लॉन्च हुई थी यह क्रिप्टो


डॉजकॉइन क्रिप्टो को साल 2013 में बिटकॉइन (Bitcoin) जैसी दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज का मजाक उड़ाने के लिए लॉन्च किया गया था। इस क्रिप्टो के लोगो पर शीबा इनु (Shiba Inu) नस्ल के कुत्ते की फोटो लगाई गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.