राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Updated on 18-12-2025 04:59 PM

मोहला। राजनांदगांव में 12 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए थे।

अंबागढ़ चौकी स्थित द फिटनेस पाठशाला जिम के खिलाडिय़ों ने कोच शाहरुख खान के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अर्जित किए। इनमें 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक के साथ-साथ बेस्ट टीम अवार्ड भी शामिल है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों में भूपेन्द्र, गजेंद्र, खुशी, बिलाल, आनिया, निखिल, पंकज, साहिल एवं नमन शामिल रहे।इस उपलब्धि पर आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी खिलाडिय़ों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ खेल क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।खिलाडिय़ों ने जानकारी दी कि 18 दिसंबर को अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.