मैनकाइंड फार्मा की डायरेटर ने 91 करोड़ में बेच दिया दिल्ली का ये आलीशान बंगला, जानिए कौन है खरीदार

Updated on 29-05-2023 09:33 PM
नई दिल्ली: मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के चेयरमैन रमेश जुनेजा (Ramesh Juneja) की पत्नी और कंपनी की डायरेक्ट पूनम जुनेजा (Poonam Juneja) ने दिल्ली के पॉश इलाके में अपना एक आलीशान बंगला बेच दिया है। दिल्ली के वंसत विहार इलाके में स्थित आलीशान बंगले को उन्होंने 91 करोड़ रुपये में बेचा है । इस महंगी और लैविश प्रॉपर्टी के लिए सिर्फ स्टैप ड्यूटी के तौर पर 4.85 करोड़ रुपये चुकाए गए हैं। लगातार बढ़ रही प्रॉपर्टी मार्केट के बीच ये डील काफी चर्चा में है। जितने में आप शानदार घर खरीद सकते हैं, उतना तो सिर्फ इस डील में स्टैप ड्यूटी चुकाया गया है।

मैनकाइंड फार्मा की चेयरमैन ने बेचा बंगला

दिल्ली के पॉश इलाके वंसत विहार में बना आलीशान बंगला चर्चा में है। चर्चा में इसलिए क्योंकि करोड़ों में इसकी डील हुई है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) की डायरेक्टर पूनम जुनेजा ने दिल्ली के इस खास बंगले की डील 91 करोड़ रुपये में की है। जाहिर है कि इतने महंगे बंगले को खरीदने वाला भी आम नहीं होगा। एवरेस्ट प्रेशर एंड वैक्यूम सिस्टम्स के प्रमोटर्स ध्रुव मल्होत्रा, दक्ष मल्होत्रा और रंजना मल्होत्रा ने 91 करोड़ रुपये में ये आलीशान बंगला खरीदा है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री मई 2023 में हुई।

क्या है खास

दिल्ली के पॉश इलाके में बना ये बंगला 1200 स्क्वायर यार्ड में बना है। बंगले के बारे में बताए तो ग्राउंड प्लस थ्री प्रॉपर्टी है। इसके साथ ही ओपन टैरेस एरिया बंगले की खूबसूरती को और बढ़ाने का काम करता है। बंगले के आसपास काफी ग्रीन एरिया है। जुनेजा फैमिली और मल्होत्रा फैमिली के बीच बंगले की इस डील में क्रिस्टीज इंटरनेशनल रियल एस्टेट की अहम भूमिका रही। बंगले की खरीद-बिक्री को लेकर फिलहाल मैनकाइंड फार्मा और एवरेस्ट प्रेशर एंड वैक्यूम सिस्टम्स (Everest Pressure And Vaccum Systems) की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। दिल्ली के इस बंगले के पास काफी बड़ा ओपन एरिया है। वहीं बड़े प्लॉट के पास एडवांटेज है कि बायर लैंड को रीडेवलप कर सकते हैं। लोगों को चार मंजिलों तक का निर्माण करने की इजाजत मिली है।

गौरतलब है कि मैनकाइंड फार्म ने हाल ही में आईपीओ लाया। मार्केट में डेब्यू करने के दो दिन बाद ही इनकम टैक्स की रेड हुई थी। टैक्स चोरी मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड डाली। आपको बता दें कि 9 मई को मैनकाइंड फार्मा की शेयर बाजार में लिस्टिंग 1422.30 रुपये पर हुई थी। हालांकि लिस्टिंग के बाद से शेयर के भाव गिर गए। अब तक इसके शेयर प्राइस 7 फीसदी तक गिर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.