विभाग स्वयं स्थानांतरण आदेश को जारी कर संशोधन निरस्त कर रहे – नामदेव

Updated on 07-11-2022 05:02 PM
छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष, पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में तबादला उद्योग चरम पर है जहाँ एक ओर स्थानांतरण नीति को ताक में रखकर तबादला का समय सीमा खत्म होने के बाद बेक डेट में तबादला आदेश आज तक लगातार जारी हो रहे है. वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये जारी स्थानांतरण नीति के तहत किये जा रहे तबादले के विरुद्ध अभ्यावेदन पर स्थानांतरण में संशोधन हेतु गठित 3 सदस्यीय सचिव स्तरीय कमेटी को कई विभाग स्वयं आदेश को संशोधन और निरस्त कर शासन को खुलेआम चुनौती दे रहे है.

जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि *शासन के आदेश के विपरित कई आदेश हुए है,जहाँ राजपत्रित संवर्ग और तृतीय व चतुर्थ संवर्ग के आदेश निरस्त एवं संशोधन किये गए है.आश्चर्य यह भी एक ही तिथि में तीन आदेश एक ही कर्मचारी के पहले तबादला,फि? संशोधन और फिर निरस्त किये गए है. जो सीधे सीधे तबादला उद्योग में हो रहे भ्रष्ट्राचार को साबित करने के लिए पर्याप्त है. अंतिम तिथि 30 सितम्बर के बाद लगातार बेक डेट से अक्टूबर 22 के अन्त तक लगातार प्रतिदिन आदेश जारी होते रहे हैं,सूत्रों की मानें तो यह सिलसिला नवम्बर 22 में भी जारी रहने की पूरी संभावना है,इसकी पुष्टि विभागों पोर्टल में डाउनलोड तिथि से की जा सकती है. इस साल स्थानांतरण नीति के विपरित नियम विरुद्ध तबादला के शिकार असंतुष्ट-असहमत अनेक लोग परेशान हैं क्योंकि सरकार ने तबादला से असंतुष्ट कर्मचारियों को स्थानांतरण आदेश जारी होने के दिनाँक से 15 दिन के भीतर अपना अभ्यावेदन शासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित 3 सदस्यीय वरिष्ठ सचिव समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है,जो अंतिम दिनाँक 30 सितंबर के नाम से बेक डेट से अब तक तबादला आदेश जारी होने से परेशानी का सबब बन गया है।

उल्लेखनीय है कि स्थानांतरण नीति के विरुद्ध हाईकोर्ट के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ के अध्यक्षता में वित्त सचिव मति अमरमेलमंगई डी.तथा भारसाधक सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के साथ वरिष्ठ सचिव समिति का गठन किया है, उन्हें स्थानांतरण के विरुद्ध आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर प्राप्त कि अभ्यावेदन पर परीक्षण व सुनवाई कर निर्णय पारित करने हेतु अधीकृत किया गया है। जबकि  विभागों द्वारा स्वयं जाबूझकर जारी स्थानांतरण आदेश में निरस्तीकरण और संशोधन कर हाईकोर्ट के आदेश का अवहेलना- अवमानना कर रहे हैं, यह गम्भीर मामला है, मुख्य मंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव अमिताभ जैन को ट्वीट कर इसे तुरन्त संज्ञान में लेकर जरूरी कार्यवाही की मांग की है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.