डिक्री खारिज कराने हाईकोर्ट पहुंचे दंपती:तलाक हुआ, दोनों ने दोबारा शादी के लिए विज्ञापन भी दिए

Updated on 07-12-2022 04:56 PM

अभी तक तलाक लेने के बाद दोबारा शादी करने के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन, अब एक ऐसा मामला मामला सामने आया है जिसमें दंपती ने तलाक के दो साल बाद साथ रहने की इच्छा जताते हुए तलाक की डिक्री खत्म करने का आवेदन हाईकोर्ट में दिया है।

पति-पत्नी की सहमति और बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोर्ट ने भी डिक्री खत्म करने के आदेश दे दिए हैं। भोपाल वेलफेयर सोसायटी के फाउंडर मेंबर जकी अहमद ने बताया कि यह इस तरह का प्रदेश का पहला मामला है। साथ रहने की पहल पत्नी ने की, जिसे पति ने भी स्वीकार कर लिया।

2019 में फैमिली कोर्ट से मिली थी तलाक को मंजूरी

जकी ने बताया कि इस दंपती की शादी 2009 में हुई थी। शादी के एक साल बाद बेटा और दो साल बाद बेटी का जन्म हुआ। 2015 में दोनों के बीच अलगाव शुरू हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से बच्चों को दादा -दादी के पास ग्वालियर भेज दिया था और 2018 में तलाक के लिए आवेदन दिया। नवंबर 2019 में फैमिली कोर्ट से तलाक मिल गया। इसके बाद पति 25 हजार रुपए पत्नी को भरण पोषण भी देने लगा।

दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे, महिला ने माफी मांगी

तलाक के बाद दोनों ने नए सिरे से जिंदगी शुरू करने के लिए शादी का विज्ञापन भी दिया। इसके बाद कई लोगों से मुलाकात की, लेकिन जीवन साथी में वे जो खूबियां ढूंढ रहे थे वह उन्हें किसी में भी नहीं मिल पाई। दोनों को बच्चों की कमी भी खलने लगी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से फिर मिलना शुरू किया तो लगा कि वे एक दूसरे के लिए ही बने हैं। इसके बाद पत्नी ने ससुराल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। सास- ससुर से भी अपनी गलतियों की माफी मांगी।

एक्सपर्ट ने कहा...दोबारा शादी करो या फिर डिक्री खारिज कराओ...

दोनों परिवार के बुजुर्गों ने भाई वेलफेयर सोसाइटी से विधिक सहायता मांगी। जकी ने बताया कि मामले में दोनों को एक्सपर्ट पैनल ने सलाह दी कि दोबारा शादी करें, लेकिन दंपती ने इनकार कर दिया। इसके बाद बताया गया कि फैमिली कोर्ट से डिक्री हुई है। जिसे हाईकोर्ट ही निरस्त कर सकता है। जिस पर उन्होंने हाईकोर्ट में आवेदन दिया। वहां दो सदस्यीय खंडपीठ ने बयानों और आपसी सहमति के बाद तलाक की डिक्री खारिज कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.