गिद्धों के लिए देश का पहला केमिकल फ्री रेस्तरां भोपाल में सितंबर में होगा शुरू, यहां दूसरे मांसाहारी प्राणी नहीं आ पाएंगे

Updated on 23-04-2024 12:59 PM

राजधानी में एक अनूठा रेस्तरां खुलने वाला है। यह गिद्धों के लिए होगा। उन्हें केमिकल फ्री भोजन मिलेगा। इसके लिए भोपाल वन डिवीजन और मदर बुल फार्म के बीच एक एमओयू हुआ है। दरअसल, गिद्धों की बढ़ती संख्या और घटते भोजन को देखते हुए भोपाल वन मंडल ने गिद्धों के लिए भोज व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में वर्ष 2019 में वल्चर गणना में 9,449 मिले थे। वर्ष 2024 में इनकी संख्या बढ़कर औसतन 10 हजार हो गई है। दूसरे नंबर तमिलनाडु है, यहां पर 5 हजार वल्चर है।

मिंडोरा और मदर बुल फार्म के बीच में बनेगा रेस्तरां

भोपाल वन डिवीजन के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि वन विभाग, मदरबुल फार्म से मृत मवेशी लेगा। इसे मिंडोरा और मदरबुल फार्म के बीच एक बाड़े में रखा जाएगा ताकि दूसरे मांसाहारी वन्य प्राणी यहां तक न पहुंचे। इसके लिए तकरीबन दो एकड़ के बाड़े में मृत मवेशियों को रखा जाएगा। यह रेस्तरां सितंबर तक शुरू हो जाएगा। अभी जगह चिन्हित की है। भोपाल के केरवा पहाड़ी में 2013 से गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित किया गया था।

मवेशियों के भोजन में केमिकल का उपयोग नहीं होता... मप्र राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के डॉ. आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि मदर बुल फार्म में तकरीबन 750 मवेशी हैं। उनके भोजन में केमिकल शामिल नहीं रहता है। मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच भी हर माह होती है। यहां मवेशियों की मौत उम्रदराज होने पर होती है।

कई रेस्तरां में स्लाटर हाउस से लाते हैं खाना

डीएफओ पाठक ने बताया कि देश में कई जगहों पर गिद्ध रेस्तरां बनाए जा रहे हैं, लेकिन वहां स्लाटर हाउस से लाया हुआ भोजन होता है। या फिर किसानों के वे मवेशी होते हैं, जिन्हें ज्यादा दूध के लिए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने की संभावना रहती है। जानवरों को दी जाने वाली पेन किलर डाइक्लोफिनेक के इस्तेमाल से गिद्धों की मौत लगातार हो रही थी। इसके कारण गिद्धों की तीन प्रजाति खत्म हो गई। जिप्स प्रजाति के गिद्धों की संख्या दस सालों में 95 से 99% तक कम हुई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.