निगम सराफा चौपाटी और एयरपोर्ट परिसर को इन्वेस्टर समिट में आने वाले मेहमानो के लिए संवारेगा

Updated on 25-11-2022 04:12 PM
इंदौर

इंदौर में जनवरी में इन्वेस्टर समिट हो रही है। साथ ही प्रवासी दिवस सम्मेलन भी होगा। इसके लिए इंदौर नगर निगम ने प्रमुख स्पॉट्स को सजाने का फैसला किया है। खासकर सराफा चौपाटी को, जहां विदेश से आने वाले लोग जरूर जाना चाहेंगे। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सम्मेलन में शामिल होने वाले कई मेहमान सराफा चौपाटी भी जाएंगे। भीड़ होने के कारण वहां काफी असुविधा भी होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

इंदौर नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पारंपरिक अंदाज में खाने-पीने की स्टॉल्स को सजाया जाएगा। इंदौर नगर निगम ने प्रवासी सम्मेलन के दौरान सराफा चौपाटी की विशेष साफ-सफाई का प्लान भी बनाया है। सराफा चौपाटी की खासियत बताने के लिए वॉलिंटियर भी रखे जाएंगे। लगातार छह बार से देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीत रहे इंदौर की यह खूबी भी मेहमानों के सामने पेश की जाएगी। इसके लिए स्वच्छता से जुड़ी बातों पर खास ध्यान रखा जाएगा। कई मेहमान इंदौर में कचरे की रिसाइकलिंग देखने भी जा सकते हैं। इसे भी कार्यक्रम में जोड़ा जा रहा है।

एयरपोर्ट परिसर के सौंदर्यीकरण के लिये पांच करोड़ मिले
इंदौर एयरपोर्ट परिसर के सौंदर्यीकरण के लिये पांच करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह राशि स्वीकृत की है। जनवरी माह में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाना है। मंत्री तुलसी सिलावट ने केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एयरपोर्ट परिसर में किये जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिये राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।

नए एक्जिट बनाएंगे, विजिटर हॉल भी बनेगा
एयरपोर्ट परिसर में की जाने वाली तैयारियों को लेकर संभागायुक्त, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया गया था। एयरपोर्ट परिसर में नवीन निकासी मार्ग बनाए जाना है। नए द्वार,आगन्तु्क हाल, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के आंतरिक एवं बाहरी भाग में पेंटिंग कार्य एवं विद्युत साज सज्जा करने, सेल्फी पाइंट बनाने, कार पार्किंग स्थल का निर्माण आदि कार्य करवाने का निर्णय लिया गया था। पांच करोड़ रुपये राशि स्वीकृत होने से एयरपोर्ट परिसर की सूरत बदलेगी। इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा इंदौर नगर पालिक निगम के माध्यम से सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.