हॉकर्स कॉर्नर का फंड निगम ने डायवर्ट किया:एमपी नगर जोन-2 के ओपन स्पेस पर दुकानों का मामला सीएम तक पहुंचा

Updated on 11-10-2025 11:37 AM

एमपी नगर जोन-2 के व्यावसायिक क्षेत्र में पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर दुकानों का निर्माण हो रहा है। यह वही ओपन स्पेस है जिसे 1970-80 के दशक में भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने खुली हवा और पार्किंग के लिए छोड़ा था। अब इस क्षेत्र में निगम ने 32 पक्की दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया है। रहवासी और व्यापारी संगठनों ने इसे अवैध बताते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इसकी शिकायत भी सीएम से की है।

व्यापारियों का कहना है कि भारत सरकार ने शाहपुरा में हॉकर्स कॉर्नर के विकास के लिए सवा करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। कानूनी अड़चनों के बाद नगर निगम ने यह प्रोजेक्ट एमपी नगर क्षेत्र में डायवर्ट कर दिया। यह भूमि बीडीए की लीज पर है, जबकि निर्माण निगम करा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से इस मामले पर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन न तो महापौर और न ही नगर निगम कमिश्नर ने इसे रोका। इस कारण अब सीएम से शिकायत करनी पड़ रही है।

पार्किंग सबसे बड़ी समस्या... 

एमपी नगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में पहले से पार्किंग की बड़ी समस्या है। खुले क्षेत्र में दुकानों के निर्माण से स्थिति और बिगड़ेगी। हर नई दुकान से औसतन 3-4 वाहन जुड़ेंगे, यानी करीब 100 वाहनों की अतिरिक्त पार्किंग जरूरत बनेगी। लोगों ने मांग की है कि निर्माण तत्काल रोका जाए और जमीन का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया जाए, जिसके लिए आरक्षित थी। यहां पर दुकानों के शटर और शेड तक नहीं लगे हैं। इसके बाद भी गुमठियां रखी गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.