हाल बेहाल :जेपी अस्पताल में OPD 8 लाख के पार , कुल 58 डाक्टर

Updated on 06-11-2022 05:27 PM

जेपी अस्पताल की सालाना ओपीडी 8 लाख से ऊपर पहुंच गई है। जेपी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या हमीदिया से लगभग दोगुनी है, पर डॉक्टर 20 फीसदी भी नहीं हैं। 1990 में जब सालाना ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ लाख होती थी उस समय डॉक्टरों के स्वीकृत पद 82 थे। अब ओपीडी पांच गुना से ज्यादा मरीज बढ़ने के बाद डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ बढ़ने की जगह कम होते जा रहे हैं। जेपी अस्पताल में कुल 58 डाक्टर हैं। इनमें हर दिन पांच डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी व दूसरे कामों में लगे रहते हैं। इस वजह से साल दर साल मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शासन ने 2008 में पदों में संशोधन किया। इसमें जेपी अस्पताल में मेडिकल आॅफीसरों की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी, जिससे परेशानी और बढ़ गई।

ऑर्थोपेडिक सर्जन के चार पदों में से दो खाली
यह परेशानी ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के मरीजों के साथ ज्यादा हो रही है। यहां ऑर्थोपेडिक सर्जन के चार पदों में से दो खाली हैं। दो विशेषज्ञ में से भी एक को कैंसर हुआ है। वे आए दिन मेडिकल लीव पर रहते हैं। अस्पताल में एकमात्र ऑर्थोपेडिकसर्जन डॉ. केके देवपुजारी बचते हैं। उन पर ओपीडी और सर्जरी के अलावा दूसरी प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी हैं। इस कारण कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ता है।

3 फॉर्मासिस्ट कम : 11 पद फॉर्मासिस्ट के हैं, लेकिन 8 हैं ही। इनमें से दो सस्पेंड हैं। ऐसे में 4 में 2 काउंटर से दवा वितरण होता है।
ड्रेसिंग के लिए वेट : ड्रेसर के 11 पद हैं, लेकिन 8 पदस्थ हैं। इनमें से दो दूसरे काम रहते हैं। बाकी में से एक-दो वीआईपी ड्यूटी पर होते हैं।
जांच में भी इंतजार : लैब टेक्नीशियन के 10 पद हैं। लेकिन, 7 ही तैनात हैं। ऐसे में सैंपल कलेक्शन से लेकर जांच में समय लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.