'बिग बॉस 16' के आगे फ्लॉप हुई 'तारत मेहता' की कॉमेडी, अनुपमा से इमली तक जानिए कौन कितने पानी में

Updated on 28-01-2023 09:38 PM
टीवी की दुनिया भले दर्शकों को हंसाती-रुलाती रहती है लेकिन वह खुद कितने पानी में है, इसका पता टीआरपी रिपोर्ट से ही लगता है। टीआरपी यानी टेली रेटिंग प्वॉइंट, जो टीवी सीरियल से लेकर रियलिटी शोज तक का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख देता है। साल 2023 का तीसरे हफ्ता आपके पसंदीदा शोज के लिए कैसा रहा, पिछले एक हफ्ते अनुपमा, बिग बॉस और तारक मेहता पर क्या बीती और किसने किसको दी टक्कर, आइए बताते हैं।
BAARC की तरफ से जारी रेटिंग में टॉप 20 शोज की टीआरपी पता चली है। इसमें आपके चहेते सितारे और पसंदीदा शोज का कच्चा-चिट्ठा सामने आया है। जिसे आप टकटकी लगाकर देख रहे हैं, उनकी असल में परफॉर्मेंस कैसी है, ये सामने आ चुका है।

रूपाली गांगुली का जलवा बरकरार

पहला नंबर 'अनुपमा' (Anupama) का है। इसको 2.9 रेटिंग मिली है। छोटी अनु की असल मां माया की एंट्री ने शो में जबरदस्त तड़का लगाया है। यही वजह से ही इसकी रेटिंग इतनी हाई गई है।

ऐश्वर्या और आएशा के इमोशनल ड्रामे के चर्चे

दूसरे नंबर पर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) है। इसकी रेटिंग 2.7 है। इसमें सई-विराट और पाखी के बच्चों को लेकर चल रहा ट्रैक इन दिनों दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है।

प्रणाली और हर्षद चोपड़ा ने बांधा समा

तीसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) बना है। इसकी रेटिंग 2.5 है। इसमें अभिमन्यु बिरला और अक्षरा के दोबारा आमने-सामने आने का और फिर से बिछड़ने का ट्रैक फैन्स को खूब भा रहा है।

सुम्बुल तौकीर के शो ने काटा गदर

चौथे नंबर पर 'इमली' (Imlie) है। फहमान खान और सुम्बुल तौकीर खान के एग्टिज होने के बावजूद इस शो ने दर्शकों को बांधे हुआ है। इसकी रेटिंग 2.3 है।

सलमान खान के शो ने दी टक्कर

पांचवे नंबर पर 'फालतू' (Faltu) 2.2 रेटिंग के साथ बना हुआ है और छठवें नंबर पर 'पांड्या स्टोर' (Pandya Store) और 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) 2.1 रेटिंग के साथ कब्जा जमाए हुए है।

जेठालाल और श्रद्धा आर्या में जारी है तकरार

इन सब के बीच सातवें नबंर पर 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) 2.0 रेटिंग के साथ लुड़क गया है। आठवें पर 'ये है चाहतें' (Yeh Hai Chahatein) 1.9 तो नौवें नंबर पर 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 1.8 के साथ टॉप 10 में अपनी जगह काबिज किए हुए है। 'भाग्य लक्ष्मी' (Bhagya Lakshmi) ने 1.7 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर आ गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.