कलेक्टर ने जल संरक्षण महाअभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा

Updated on 26-04-2026 02:41 PM

गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर सोख्ता गड्ढा (सोक पीट) निर्माण, जल स्रोतों के आसपास सफाई, डबरी निर्माण, तालाब मरम्मत, चेक डेम एवं कूप निर्माण सहित मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैनपुर विकासखण्ड के छिंदौला, छुरा विकासखण्ड के ग्राम लोहरसी, कुण्डेल एवं सरकड़ा तथा गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम कोदोबतर में चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ ली।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि सोख्ता गड्ढा, डबरी, तालाब और चेक डेम जैसे संरचनाएं न केवल वर्षा जल के संचयन में सहायक हैं, बल्कि भू-जल स्तर को बनाए रखने और सूखे की स्थिति से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। ताकि भविष्य के लिए जल संसाधनों का बेहतर संरक्षण किया जा सके।

इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने ग्रामीणों से बातचीत कर सोख्ता गड्ढों के महत्व, उपयोग और जल संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन संरचनाओं के निर्माण से अपशिष्ट जल निकासी में सुधार होगा, गांवों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और भू-जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर  बी.एस. उइके ने ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने घरों की बाड़ियों में सब्जी उत्पादन करें, जिससे पोषण स्तर में सुधार के साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सके। उन्होंने जल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पानी का सदुपयोग करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि घरेलू उपयोग के बाद बचा पानी का बाड़ियों में सब्जी उत्पादन के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री उइके ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गॉवों में बन रहे निर्माणाधीन मकानों का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि पीएम आवास निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.