कलेक्टर ने समयावधि, जनदर्शन पत्रों व पोर्टल एंट्री की समीक्षा की

Updated on 08-10-2025 01:33 PM

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयावधि, जनदर्शन एवं विभिन्न विभागीय पोर्टलों में की जा रही प्रविष्टियों की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल एवं जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निराकृत आवेदनों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करें। जिन विभागों की एंट्री या आंकड़ों में त्रुटि है, वे तत्काल सुधार सुनिश्चित करें ताकि शासन स्तर पर जिले की स्थिति सटीक रूप से प्रदर्शित हो सके।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत जिले के प्रत्येक स्कूल की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दो-दो विद्यालयों का प्रभार सौंपा जाएगा ताकि सतत मॉनिटरिंग से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिले के जिन कर्मचारियों एवं नागरिकों के निजी आवास हैं, वे योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दें। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभागों की पोर्टल एंट्री एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली।

मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग शासन के पोर्टलों में निर्धारित पैरामीटर के अनुसार सटीक एवं अद्यतन प्रविष्टियाँ करें ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.