कलेक्टर ने कौशल विकास के ट्रेनिंग कोर्स का अवलोकन किया

Updated on 31-01-2026 12:33 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़।  राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की ओर से जिला कौशल विकास प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामान्य कार्य सहायक (जीडीए) का कोर्स सारंगढ़ के निजी जेएसएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में गुरु अर्जन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है, जहां छात्रों को अस्पतालों, नर्सिंग होम और होम केयर में नर्सिंग सहायक के रूप में काम करने का प्रशिक्षण मिल रहा है। यह निःशुल्क कोर्स दिसंबर से जून 2026 तक संचालित है। इसमें 27 बच्चों का बैच है। इस कोर्स के लिए योग्यता 12वी उत्तीर्ण होना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी विद्यार्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे नियमित कोर्स का प्रशिक्षण लेने आएंगे ताकि 75 प्रतिशत उपस्थिति हो। कलेक्टर ने कहा कि यदि 75 प्रतिशत छात्राओं की उपस्थिति नहीं होगी तो बोर्ड उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देता तब कोर्स का प्रमाण पत्र आदि का नुकसान होगा। कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे एवं सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने प्रशिक्षण कर रहे छात्राओं से मुलाकात कर उनके पढ़ाई थ्योरी और प्रैक्टिकल, आने जाने की व्यवस्था, किसी प्रकार की सुविधा, मांग, कोर्स से संबंधित सामान्य शुगर, हीमोग्लोबिन की मात्रा एवं कोर्स की पढ़ाई आदि के बारे में पूछा गया। छात्राओं ने थ्योरी के पुराने नोट्स एवं प्रैक्टिकल के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई। इस पर कलेक्टर ने जिला अस्पताल में प्रैक्टिकल की सुविधा देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कौशल विकास के अधिकारी पुरुषोतम स्वर्णकार उपस्थित थे।

पाठ्यक्रम के अंतर्गत, छात्र बुनियादी नर्सिंग देखभाल प्रदान करना और बीमार रोगियों का प्रबंधन करना सीखते हैं। इस कोर्स में 4 महीने की कक्षा प्रशिक्षण और उसके बाद 2 महीने का ऑन-जॉब प्रशिक्षण शामिल है। एक जीडीए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर काम करता है। नर्सिंग असिस्टेंट कोर्स रोगी की देखभाल के अलावा सहानुभूतिपूर्ण और नैतिक व्यवहार विकसित करने पर विशेष जोर देता है। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट की कुछ प्रमुख जिम्मेदारियां दैनिक देखभाल प्रदान करना, रोगी के आराम, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखना है। इस कोर्स में मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीरक्रिया विज्ञान की बुनियादी जानकारी, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को समझना, दृष्टिबाधित लोगों की देखभाल करना, बुनियादी नर्सिंग कौशल, चिकित्सा अपशिष्ट का निपटान, शरीर की यांत्रिकी को समझना, गिरने से बचाव संबंधी देखभाल और नियंत्रण, सामान्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रेडियोथेरेपी और दबाव के घावों के लिए विशेष त्वचा देखभाल, रोगी देखभाल सहायक की भूमिका, नुस्खे के अनुसार दवाइयाँ देना, रोगी की दैनिक देखभाल, रोगी को संभालना, उठाना और स्थानांतरित करना, आपातकालीन प्राथमिक उपचार और सीपीआर आदि की पढ़ाई और प्रैक्टिकल का प्रशिक्षण दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.