कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Updated on 08-10-2025 01:32 PM

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियादें सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सारधा के सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर हो जाने के कारण नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने की मांग की। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम बैमा निवासी दिव्यांग  लक्ष्मीनारायण ने शौचालय निर्माण के लिए सहायता दिलाने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वे 90 प्रतिशत दिव्यांग है, उनके घर में शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता है। सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तखतपुर ब्लॉक के बुटेना निवासी लखराम साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पूर्व में वे ग्राम खैराखुर्द में निवास करते थे जहां उन्हें हर महीने विकलांगता पेंशन मिलती थी। किसी कारणवश खैराखुर्द छोड़कर वे ग्राम बुटेना में निवासरत है। पिछले कई माह से वर्तमान गांव में पेंशन प्राप्त करने के लिए नाम जुड़वाने आवेदन दे चुके है परंतु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ तखतपुर को उनका आवेदन सौंपते हुए इसका समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बोदरी तहसील के ग्राम पोड़ी निवासी 74 वर्षीय वृद्ध  रामसहाय दिवाकर ने वृद्धा पेंशन राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ बिल्हा को कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। गोकने नाला के स्टाप डेम में गेट लगवाने के लिए जनपद पंचायत तखतपुर के उपाध्यक्ष  राकेश तिवारी द्वारा मांग की गई है ताकि डेम में जलभराव हो सके इससे आसपास रहने वाले 20 से 25 गांव का जलस्तर बढ़ेगा। इसके साथ ही निस्तारी की समस्या भी दूर होगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल एवं निगम आयुक्त  अमित कुमार ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। लगभग 62 लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.