कलेक्टर ने डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग व प्रत्येक सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

Updated on 24-09-2025 03:08 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए आस्था का केन्द्र है और दूर-दराज से यहां श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा। सेवा पंडालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहे, ताकि पदयात्रियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि क्वांर नवरात्रि में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत सहित चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, विश्राम, चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं जाकर श्रद्धालुओं से बात की एवं उनसे व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। 

कलेक्टर ने व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक दवाई एवं मेडिकल स्टॉफ के साथ तैनात रहे। उन्होंने आवश्यकता अनुसार मार्ग में बैरिकेटिंग लगाने कहा। पदयात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए समुचित कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री गौतम चंद पाटिल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.