कलेक्टर ने पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Updated on
09-04-2026 01:12 PM
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत ईसीसीई (शाला पूर्व शिक्षा) पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने परियोजना राजनांदगांव शहरी से श्रीमती भानमती यादव, राजनांदगांव ग्रामीण-01 से श्रीमती ममता निर्मलकर, राजनांदगांव ग्रामीण-02 से श्रीमती रोहिणी साहू, डोंगरगांव से श्रीमती जयंती वैष्णव, डोंगरगढ़ से श्रीमती पुष्पा वर्मा, छुरिया-01 से श्रीमती संजना कंवर एवं छुरिया-02 से श्रीमती इंद्रोतीन कुंजाम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य में लाने हेतु पोट्ठ लईका पहल चलाया जा रहा है। पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत 9751 कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए लक्ष्य रखते हुए जून 2025 से इस पहल को पूरे जिले में प्रांरभ किया गया। जिले में माह जून 2025 में अति गंभीर कुपोषित 443, मध्यम गंभीर कुपोषित 2396, गंभीर कुपोषित 731, मध्यम कुपोषित 6181 बच्चे थे। इसमें कमी लाते हुए मार्च 2026 की स्थिति में अति गंभीर कुपोषित 128, मध्यम गंभीर कुपोषित 842, गंभीर कुपोषित 328, मध्यम कुपोषित 3848 बच्चे है।
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…