कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक

Updated on 13-01-2026 12:39 PM

कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों तथा निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों के शैक्षणिक परिणामों की समीक्षा करते हुए कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परिणामों में निरंतर सुधार लाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रभावी शिक्षण रणनीति, नियमित मूल्यांकन एवं विशेष मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चों को बेहतर परिणाम दिलाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही शैक्षणिक अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा समर्पित प्रयासों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभाग अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की गई। आदिवासी बालक आश्रम, पोड़ी उपरोड़ा सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने इन्हें समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोनकोना, बिंझरा सहित अन्य स्थलों पर चल रहे नवीन शैक्षणिक भवनों के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली और नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने अधीक्षक आवास, मिनीमाता बैराज से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिनेश कुमार नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग  श्रीकांत कसेर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.